फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Mahesh bhupathi says Never had this kind of depth in Indian tennis 

'मुकाबले से पहले ही हट जाए खिलाड़ी न कि कोर्ट पर उतरने के बाद'

Tue, 04 Dec 2018 06:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Mahesh bhupathi says Never had this kind of depth in Indian tennis 
Mahesh bhupathi

भारतीय डेविस कप टीम के कप्तान महेश भूपति ने एशियाई खेलों की पुरुष युगल स्पर्धा से अंतिम लम्हों में अनुभवी लिएंडर पेस के हटने को अधिक तूल नहीं देते हुए कहा कि चोट खिलाड़ी के करियर का हिस्सा होती हैं और कोर्ट पर उतरने के बाद मैच के हटने की जगह वह चाहेंगे कि खिलाड़ी मुकाबले से पहले ही हट जाए। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि एशियाई खेलों से पहले पेस अमेरिका में टेनिस टूर्नामेंट खेल रहे थे और उस टूर्नामेंट में लगी चोट के कारण उन्होंने अंतिम समय में एशियाई खेलों से नाम वापस ले लिया। भूपति ने हालांकि कहा कि पेस के हटने से इंडोनेशिया में एशियाई खेलों में उनका अभियान प्रभावित नहीं हुआ और वे पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहे। 
विज्ञापन


पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी भूपति ने यहां किया मोटर्स के एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, 'मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि हमने स्वर्ण पदक जीता। इससे (पेस के हटने से) हमारा अभियान बिलकुल भी प्रभावित नहीं हुआ। मुझे यह सूचना मिली थी कि एशियाई खेलों से पहले टूर्नामेंट में खेलते हुए लिएंडर चोटिल हो गया था। इसके अलावा मुझे कोई जानकारी नहीं है। जहां तक हमारे अभियान के प्रभावित होने का सवाल है तो ऐसा नहीं हुआ। हमारा लक्ष्य युगल स्वर्ण पदक जीतना था और हम इसे जीतने में सफल रहे। मैं नहीं चाहूंगा कि कोई खिलाड़ी मैच के दौरान मुकाबले से हटे। इससे बेहतर है कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल है तो वह कोर्ट पर उतरने से पहले ही हट जाए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने फाइनल में एलेक्जेंडर बुबलिक और डेनिस युवसेयेव की कजाखस्तान की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

खिलाड़ियों की चोटों के संदर्भ में भारतीय डेविस कप टीम के कप्तान भूपति ने कहा, 'मैंने पांच डेविस कप मैचों में कप्तानी की है और इस दौरान कम से कम 10 खिलाड़ी चोटिल रहे। युकी भांबरी ने मेरे लिए एक मैच खेला, सुमित नागल मुकाबले से हटा गया। जहां तक कप्तान का सवाल है तो टेनिस खिलाड़ी होने के कारण मुझे पता है कि चोट खेल का हिस्सा है।'

भूपति ने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया कि पेस के इस तरह के बर्ताव के कारण आगामी मुकाबलों में उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैं इस टीम का कप्तान हूं और मुझे नहीं लगता कि मुझे इस सवाल का जवाब देना चाहिए।'

डेविस कप के बदले हुए प्रारूप के क्वालीफायर में भारत को एक और दो फरवरी को इटली की मजबूत टीम का सामना करना है और भूपति ने कहा कि भारत के पास इस मैच में जीत दर्ज करने का अच्छा मौका होगा। उन्होंने कहा, 'हमें खुशी है कि हमें अपना मैच स्वदेश में खेलना है। इटली की टीम मजबूत है लेकिन हम स्वदेश में खेल रहे हैं इसलिए हमारे पास अच्छा मौका है।' 

इस साल क्वार्टर फाइनल में हारने वाली चार टीमों में क्वालीफायर में जगह मिली है जिसमें इटली भी शामिल था। विश्व ग्रुप प्ले आफ में सर्बिया के खिलाफ शिकस्त झेलने वाले भारत ने एशिया-ओसियाना क्षेत्र में बेहतर डेविस कप रैंकिंग के कारण क्वालीफायर में जगह बनाई है।

क्वालीफायर की 12 विजेता टीमें 18 टीमों के फाइनल में जगह बनाएंगी जो 18 से 24 नवंबर तक खेला जाएगा। इस साल सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चार टीमें और दो वाइल्ड कार्ड धारक टीमें (अर्जेन्टीना और ब्रिटेन) भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी।

भारतीय खिलाड़ियों को किसी तरह की चोट से जुड़े सवाल के जवाब में भूपति ने कहा, 'यह आफ सीजन है। कोई भी खिलाड़ी टेनिस नहीं खेल रहा।' भूपति ने साथ ही कहा कि भारतीय टीम में इससे पहले उन्होंने कभी इतनी गहराई नहीं देखी। उन्होंने कहा, 'जहां तक मुझे याद है भारतीय टेनिस में इससे पहले कभी इतनी गहराई नहीं थी। हमारे पास प्रजनेश (गुणेश्वरन), रामकुमार (रामनाथन) जैसे खिलाड़ी हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमने काफी पदक जीते हैं। महिला वर्ग अंकिता रैना और करमन कौर थंडी अच्छा कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed