{"_id":"5c30967dbdec2256c73ed85e","slug":"maharashtra-open-rohan-bopanna-and-divij-sharan-lift-first-atp-title-together-on-team-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र ओपन: रोहन बोपन्ना-दिविज शरण की जोड़ी ने जीता पहला एटीपी का खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
महाराष्ट्र ओपन: रोहन बोपन्ना-दिविज शरण की जोड़ी ने जीता पहला एटीपी का खिताब
Sat, 05 Jan 2019 05:05 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 05 Jan 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Rohan Bopanna and Divij Sharan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने शनिवार को टाटा ओपन महाराष्ट्र के फाइनल में ब्रिटेन के ल्यूक बामब्रिज और जानी ओ मारा की जोड़ी को हराकर पहला एटीपी खिताब अपने नाम किया। 63 मिनट तक चले मुकाबले में इस भारतीय जोड़ी ने ब्रिटेन की जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
बता दें कि बोपन्ना और शरण का एटीपी टूर पर साथ में यह पहला फाइनल था। शुक्रवार को इस भारतीय जोड़ी ने इटली के साइमन बोलेली और इवान डोडिज की जोड़ी को हराकर टाटा ओपन महाराष्ट्र के फाइनल में प्रवेश किया था। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में इटली के बोलेली और क्रोएशिया के डोडिज पर 6-3, 3-6, 15-13 से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
वहीं, बोलेली और डोडिज की जोड़ी ने शुक्रवार को लिएंडर पेस और मिगुल एंजेल रेयेस वारेला के खिलाफ छह मैच प्वाइंट बचाकर जीत दर्ज की थी। दोनों का सामना ग्रैंडस्लैम विजेता जोड़ी से था और उन्होंने टेनिसप्रेमियों को निराश नहीं किया। बोलेली ने 2015 में फेबियो फोगनिनी के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन युगल खिताब जीता था, जबकि डोडिज ने उसी साल मार्शेलो मेलो के साथ फ्रेंच ओपन जीता।
विज्ञापन