Adelaide International 2: मैडिसन कीज महिला वर्ग में बनीं चैंपियन, पुरुषों में ऑस्ट्रेलिया के थानासी कोकिनाकिस ने मारी बाजी
अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी मैडिसन कीज ने एडिलेड इंटरनेशनल टू का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने शनिवार को मेमोरियल ड्राइव में शानदार प्रदर्शन करते हुए हमवतन एलिसन रिस्के को 6-1, 6-2 से हराया और अगले सप्ताह होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए अपनी तैयारियों को धार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी मैडिसन कीज ने एडिलेड इंटरनेशनल टू का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने शनिवार को मेमोरियल ड्राइव में शानदार प्रदर्शन करते हुए हमवतन एलिसन रिस्के को 6-1, 6-2 से हराया और अगले सप्ताह होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए अपनी तैयारियों को धार दी।
कीज ने 2019 सिनसिनाटी मास्टर्स के बाद अपना पहला खिताब जीता है। उन्होंने खिताबी मुकाबले में रिस्के को 66 मिनट में खेल में सीधे सेटों में करारी शिकस्त दी। मैच की बात करें तो 31 वर्षीय कीज ने जोरदार शुरुआत करते हुए महज 28 मिनट में पहला सेट अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने रिस्के को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। यह कीज के करियर का छठा खिताब है। कीज अब अगले हफ्ते से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में युवा अमेरिकी और 11वीं वरीय खिलाड़ी सोफिया केनिन से भिड़ेंगी।
Just vibes ✨ pic.twitter.com/40JGWPXZbh
— Madison Keys (@Madison_Keys) January 15, 2022
पुरुष वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के 145वीं रैंक वाले थानासी कोकिनाकिस ने खिताब पर कब्जा जमाया। उन्होंने खिताबी मुकाबले में फ्रांस के आर्थर रिंडरनेच को 6-7(6) 7-6(5) 6-3 से हराकर अपना पहला एटीपी टूर टाइटल जीता।
Welcome to the trophy club, @TKokkinakis 🏆
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 15, 2022
The world No.145 wins his maiden ATP Tour title, defeating Arthur Rinderknech 6-7(6) 7-6(5) 6-3 to be crowned the 2022 #AdelaideTennis men's singles champion.
Next: #AusOpen pic.twitter.com/baem5VjkpJ