फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Luxembourg's Mandy Minella plays Wimbledon while 4.5 months pregnant

टेनिस का ऐसा जुनून, साढ़े चार महीने के गर्भ के साथ उतरी कोर्ट पर 

Tue, 04 Jul 2017 07:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 04 Jul 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
Luxembourg's Mandy Minella plays Wimbledon while 4.5 months pregnant
मेंडी मिनेला

टेनिस में हमने कई बार ऐसा सुना है कि महिला टेनिस खिलाड़ी मासिक धर्म के समय कोर्ट में उतरीं और खिताब पर कब्जा किया। महिला टेनिस की पूर्व दिग्गज जर्मनी की स्टेफी ग्राफ ने एक बार पीरियड्स के दिन ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। लेकिन एक टेनिस खिलाड़ी इन दिग्गज खिलाड़ियों से भी एक कदम आगे निकल गई हैं। विंबल्डन के 140वें संस्करण में एक अनोखा कारनामा तब हुआ जब लग्जमबर्ग की टेनिस खिलाड़ी मैंडी मिनेला साढ़ चार महीने के गर्भ के साथ कोर्ट पर उतरीं। मंगलवार को जब वह कोर्ट पर उतरीं तो सबकी आंखें आश्चर्य के साथ खुली रह गईं। 

विज्ञापन


31 वर्षाय मैंडी जल्दी ही सेरेना विलियम्स और विक्टोरिया अजरेंका के साथ टेनिस मॉम की सूची में शामिल होने वाली हैं। गर्भवती होने के कारण टेनिस कोर्ट से दूर तल रही हैं। ऐसे में मैंडी ने बेबी बंप के साथ कोर्ट में उतरकर सबको हैरान कर दिया है। 
विज्ञापन


हालांकि उन्हें पहले दौर में ही इटली की फ्रेंस्का शिवोन ने सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से मात दी। मैच में वह बैबी बंप को छुपाने के लिए ढीली-ढाली ड्रेस पहनकर उतरीं जिससे किसी को उनके गर्भवती होने का अंदाजा न हो सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में 82वें नंबर पर काबिज मिनेला ने कहा, यह इस सीजन का मेरे लिए आखिरी टूर्नामेंट है इस साल के आखिर में बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट पर अपने पति और कोच टिम सोमर्स के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह विंबल्डन कोर्ट पर घुटने के बल बैठे हैं और उनके पेट को चूम रहे हैं। 


मेलेना का एकल सफर भले ही थम गया है लेकिन वह डबल्स में लातिविया की एनेस्टेसिजा सेवास्टोवा के साथ कोर्ट में नजर आएंगी। 

गत विजेता सेरेना सितंबर में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वहीं विश्व की पूर्व नंबर एक विक्टोरिया अजरेंका ने पिछले साल दिसंबर में अपने बेटे लिओ को जन्म दिया था। जून में ही उन्होंने मां बनने के बाद कोर्ट में वापसी की है और वह बिंबल्डन के दूसरे दौर में वापसी भी कर चुकी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed