फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   leander paes will feature in asian games yuki bhambri exempted

एशियाई खेलों में हुई लिएंडर पेस की वापसी, इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिला मौका

Tue, 05 Jun 2018 12:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
leander paes will feature in asian games yuki bhambri exempted
लिएंडर पेस

अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस ने आगामी एशियाई खेलों के लिए भारतीय टेनिस टीम में वापसी कर ली है। एकल में देश के शीर्ष खिलाड़ी यूकी भांबरी को यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम के चलते आराम दिया गया है। इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में टेनिस की स्पर्धा 19 अगस्त से शुरू होगी। पेस अब तक एशियाई खेलों में आठ पदक जीत चुके हैं। उन्होंने पिछली बार 2006 दोहा खेलों में महेश भूपति के साथ पुरुष युगल और मिश्रित युगल में सानिया मिर्जा के साथ स्वर्ण पदक जीता था। 

विज्ञापन


एकल में तीन विशेषज्ञ रामकुमार रामनाथन, प्रजनेश गुणेश्वरन, सुमित नांगल जबकि युगल में लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना और दिविज शरण होंगे। महिला वर्ग में अंकिता रैना, करमन कौर थांडी, रुतुजा भोसले, प्रांजला यादलापल्ली, रिया भाटिया और प्रार्थना थोम्बरे हैं जिन्हें उनकी रैंकिंग के आधार पर चुना गया है। जिशान अली टीम के कोच होंगे जबकि महिला टीम की कोच अंकिता भांबरी होंगी। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय टेनिस संघ की चयन समिति ने यूकी भांबरी को यूएस ओपन के लिए टीम से बाहर रहने की छूट प्रदान की। समिति ने कहा कि किसी ग्रैंड स्लैम के एकल में हमारे ज्यादा खिलाड़ी नहीं खेलते हैं, लिहाजा भांबरी को समर्थन दिया जाना चाहिए। एशियाई खेलों में टेनिस स्पर्धा दो दिन होंगी लेकिन शीर्ष सौ (94) में शामिल भांबरी के लिए 27 अगस्त से होने वाले यूएस ओपन के लिए फिर से तरोताजा होकर उतरना आसान नहीं होगा इसलिए उन्हें छूट दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 08 : पदक जीते हैं लिएंडर पेस ने एशियाई खेलों में अब तक 

लिएंडर पेस के एशियाड में पदक 

कब    कहां    पदक

1990    बीजिंग     टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने में सफल 

1994:    हिरोशिमा    टीम और युगल स्पर्धा में स्वर्ण और एकल में कांस्य 

2002    बुसान     पुरुष युगल में महेश भूपति के साथ स्वर्ण पदक और मिश्रित युगल में कांस्य 

2006    दोहा    पुरुष युगल में भूपति के साथ स्वर्ण, मिश्रित में सानिया के साथ गोल्ड 

चयन का आधार रैंकिंग था। युवा खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं लेकिन लिएंडर की रैंकिंग भी अच्छी है और रिकॉर्ड भी। अनुभव के लिहाज से वह पदक के बड़े दावेदार हैं। - रोहित राजपाल, चयन समिति सदस्य 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed