{"_id":"5d8e37768ebc3e015e1b6823","slug":"leander-paes-says-real-challenge-for-sumit-nagal-is-to-sustain-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागल की असली चुनौती प्रदर्शन को बरकरार रखना : पेस","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नागल की असली चुनौती प्रदर्शन को बरकरार रखना : पेस
Fri, 27 Sep 2019 09:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 27 Sep 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
सुमित नागल
- फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा कि हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुमित नागल की असली चुनौती अब शुरू होगी क्योंकि सब को उनके खेलने के तौर-तरीके के बारे में पता है। नागल ने यूएस ओपन के पहले दौर के मुकाबले में दिग्गज रोजर फेडरर को कड़ी चुनौती देकर सुर्खियां बटोरी थी।
विज्ञापन
पेस ने कहा,‘वह शानदार प्रदर्शन था। मैंने सुमित को पिछले कई वर्षों से देखा है। उसके विंबलडन जूनियर में युगल चैंपियन बनने से पहले मैं उसके साथ कनाडा में खेला है। उनका बैकहैंड शानदार है, उनके पैरों में काफी जान है। मुझे लगता है कि वह काफी प्रतिभाशाली है। उनके लिए असली चुनौती अपने प्रदर्शन को बरकरार रखना होगा।’
विज्ञापन