फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Leander Paes says New generation should have replaced me by now

लिएंडर पेस ने दिए संन्यास के संकेत! बोले- भारतीय टेनिस को तैयार करनी चाहिए युवा टीम

Tue, 03 Dec 2019 08:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 03 Dec 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
Leander Paes says New generation should have replaced me by now
लिएंडर पेस

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और भारतीय दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने सोमवार को संन्यास लेने के संकेत दे दिए। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत के लिए अपने अनुभव पर भरोसा करते हैं और वह एक साल से ज्यादा नहीं खेलना चाहते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


पेस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'अब मैं अपने अनुभव के दम पर जीत दर्ज करता हूं लेकिन टीम के हितों को देखते हुए मुझे एक साल से अधिक नहीं खेलना चाहिए। मैं 46 साल का हो चुका हूं और मेरी जगह अब नयी पीढ़ी को लेनी चाहिए। भारतीय टेनिस का मुख्य उद्देश्य अभी नयी और युवा टीम तैयार करना होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 46 साल के पेस ने ने डेविस कप में 44वां युगल मैच जीतकर खुद के रिकार्ड में सुधार किया। भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत की डेविस कप टीम में चुना गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed