{"_id":"5de531ad8ebc3e54e95ec4e9","slug":"leander-paes-says-new-generation-should-have-replaced-me-by-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिएंडर पेस ने दिए संन्यास के संकेत! बोले- भारतीय टेनिस को तैयार करनी चाहिए युवा टीम","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
लिएंडर पेस ने दिए संन्यास के संकेत! बोले- भारतीय टेनिस को तैयार करनी चाहिए युवा टीम
Tue, 03 Dec 2019 08:06 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 03 Dec 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
लिएंडर पेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और भारतीय दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने सोमवार को संन्यास लेने के संकेत दे दिए। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत के लिए अपने अनुभव पर भरोसा करते हैं और वह एक साल से ज्यादा नहीं खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'अब मैं अपने अनुभव के दम पर जीत दर्ज करता हूं लेकिन टीम के हितों को देखते हुए मुझे एक साल से अधिक नहीं खेलना चाहिए। मैं 46 साल का हो चुका हूं और मेरी जगह अब नयी पीढ़ी को लेनी चाहिए। भारतीय टेनिस का मुख्य उद्देश्य अभी नयी और युवा टीम तैयार करना होना चाहिए।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि 46 साल के पेस ने ने डेविस कप में 44वां युगल मैच जीतकर खुद के रिकार्ड में सुधार किया। भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत की डेविस कप टीम में चुना गया था।