फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Leander Paes is concerned about fate of Olympics

महान लिएंडर पेस को सता रहा डर, क्या वाकई अधूरा रह जाएगा स्पेशल ओलंपिक ड्रीम?

Sat, 20 Jun 2020 08:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 20 Jun 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Leander Paes is concerned about fate of Olympics
लिएंडर पेस - फोटो : ट्विटर

कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक सहित कई दूसरे टूर्नामेंटों के निलंबित होने के बाद दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को लग रहा है कि लगातार आठवें ओलंपिक में खेलने का उनका सपना साकार नहीं होगा। 17 जून को अपना 47वें जन्मदिन मनाने वाले पेस ने पहले कहा था कि 2020 सत्र और ओलंपिक उनका आखिरी टूर्नमेंट होगा लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने उनकी पूर्व नियोजित योजना पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन


पेस ने ‘भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स- यंग लीडर्स फोरम’ द्वारा आयोजित एक वेबिनार के दौरान कहा, ‘मैं वास्तव में ओलिंपिक के बारे में चिंतित हूं क्योंकि यह मेरे इतिहास, मेरी विरासत के लिए प्रासंगिक है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं ‘वन लास्ट रोर (आखिरी)’ सत्र में था, जिसका समापन टोक्यो ओलंपिक के साथ होना था, लेकिन ओलंपिक को 2021 के लिए निलंबित कर दिया है और विश्व अर्थव्यवस्था भी नीचे की तरफ जा रही है। ऐसे में ओलंपिक के लिए कॉर्पोरेट प्रायोजक कैसे आएंगें।’
विज्ञापन


पेस ने कहा, ‘कोविड-19 से निपटने के लिए टीके (वैक्सीन) के बिना ओलंपिक का 2021 में भी आयोजन मुश्किल होगा।’ डेविस कप में 44 जीत का रिकार्ड बनाने वाले पेस ने कहा, ‘जापानी खेल प्रशासन ऐसे में ओलंपिक का संचालन कैसे कर पाएगा, खासकर अगर यह बिना दर्शकों के हुआ तो?’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा, ‘अगर स्टेडियम खाली रहा तो राजस्व कहां से आयेगा। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसका हम सामना करेंगे। खेल इतना बड़ा व्यवसाय है, यहां ऐसे भी ऐथलीट है जो सैकड़ों मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं।’ उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद वह फिर से पेशेवर सर्किट में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब लॉकडाउन खुलेगा तब मै वापसी करूंगा। मैं उस 30 वर्षीय ऐथलीट की तरह लिएंडर का नया संस्करण रहूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed