फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Leander Paes felicitated on last day of Bengaluru Open 

लिएंडर पेस ने घरेलू कोर्ट पर खेला अपना आखिरी टूर्नामेंट, बेंगलुरु ओपन के अंतिम दिन हुए सम्मानित

Mon, 17 Feb 2020 08:26 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 17 Feb 2020 08:26 AM IST
सार

  • लिएंडर पेस ने घरेलू कोर्ट पर खेला अपना आखिरी टूर्नामेंट
  • ओलंपिक में पुरुष एकल में पदक जीतने वाले इकलौते भारतीय
  • पेस ने 1991 में की थी पेशेवर करियर की शुरुआत 
  • सात बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पेस पहले और एकमात्र भारतीय
  • पेस 18 बार ग्रैंड स्लेम खिताब जीत चुके हैं
  • डेविस कप में 44 युगल मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
Leander Paes felicitated on last day of Bengaluru Open 
लिएंडर पेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को बेंगलुरु ओपन के आखिरी दिन रविवार को सम्मानित किया गया। घरेलू कोर्ट पर एटीपी टूर का अपना आखिरी मुकाबला खेलने वाले पेस को पूर्व ओलंपियन और स्पोर्ट्सपर्सन के द्वारा बेंगलुरु के केएसएलटीए स्टेडियम में सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन को शनिवार को बेंगलुरु ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। पेस और उनके आस्ट्रेलियाई जोड़ीदार को चौथी वरीयता प्राप्त पूरव राजा और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी ने 6-0, 6-3 से हराया था।
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि फाइनल से पहले पेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था, 'घरेलू जमीन पर आखिरी टूर्नामेंट के फाइनल में होना काफी खुशी की बात है। उन्होंने ट्वीट किया कि किसी ने मुझ से कहा कि अपने घरेलू मैदान पर आखिरी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के बारे में सोचो। मैंने कहा कि यह सपने की तरह होगा। और यह सपना आज सच हो रहा है। खुशी इस बात की भी है कि आज एक भारतीय ही इस खिताब को जीतेगा।'

 

डेविस कप में सबसे ज्यादा डबल्स मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड लिएंडर पेस के ही नाम है। पाकिस्तानी जोड़ी (मुहम्मद शोएब और हुफेजा अबदुल रहमान) के खिलाफ पेस की 44वीं जीत दर्ज की थी। पिछले साल डेविस कप में उन्होंने निकोला के रिकॉर्ड को तोड़कर सबसे ज्यादा डबल्स मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed