{"_id":"5dc93b768ebc3e5af13eb8d3","slug":"leander-paes-drops-out-of-top-100-for-the-first-time-in-19-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिएंडर पेस 19 साल में पहली बार एटीपी रैंकिंग में टॉप 100 से बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
लिएंडर पेस 19 साल में पहली बार एटीपी रैंकिंग में टॉप 100 से बाहर
Mon, 11 Nov 2019 04:14 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 11 Nov 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
लिएंडर पेस
- फोटो : getty
अनुभवी टेनिस स्टार लिएंडर पेस सोमवार को पिछले 19 साल में पहली बार युगल रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर हो गए। वह पांच पायदान नीचे 101वें स्थान पर खिसक गए हैं। पेस के 856 अंक हैं और वह भारतीय खिलाड़ियों में रोहन बोपन्ना (38वें), दिविज शरण (46वें) और पुरव राजा (93) के बाद चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
राजा आठ पायदान की छलांग लगाकर फिर से शीर्ष 100 में पहुंचे हैं। इससे पहले 46 वर्षीय पेस अक्टूबर 2000 में शीर्ष 100 से बाहर थे। तब उनकी रैंकिंग 118 थी। भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ियों में से एक पेस ने हमवतन महेश भूपति के साथ मिलकर एक समय पुरुष युगल में दमदार जोड़ी बनाई थी।
विज्ञापन
पेस अगस्त 2014 में शीर्ष दस से बाहर हो गये थे और दो साल बाद वह शीर्ष 50 में भी नहीं रहे थे। अब तक 18 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके पेस इस साल सितंबर में यूएस ओपन में खेलने के बाद कोर्ट पर नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिये खुद को उपलब्ध रखा है। इस बीच एकल में प्रजनेश गुणेश्वरन भारत के चोटी के खिलाड़ी बने हुए हैं। वह भले ही एक पायदान नीचे खिसके हैं और अभी 95वें स्थान पर हैं। उनके बाद सुमित नागल (दो पायदान ऊपर 127), रामकुमार रामनाथन (नौ पायदान ऊपर 190), शशि कुमार मुकुंद (दो पायदान ऊपर 250) और साकेत मयनेनी (एक पायदान नीचे 267) का नंबर आता है।