{"_id":"5ac879f04f1c1bba618b5e1d","slug":"leander-paes-create-history-and-becomes-most-successful-player-in-davis-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Davis Cup 2018: पेस का नहीं कोई सानी, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना मुश्किल","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Davis Cup 2018: पेस का नहीं कोई सानी, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
लिएंडर पेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस ने डेविस कप एशिया ओसनिया जोन ग्रुप-1 के मुकाबले में इतिहास रच दिया। दरअसल, पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने शनिवार को खेले गए युगल मुकाबले में चीन को 5-7, 7-6 (5), 7-6 (3) से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ ही पेस ने डेविड कप टूर्नामेंट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक मैच जीतने वाले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डेविस कप में 44 साल के पेस की यह 43वीं जीत है। इस मुकाबले को जीतकर उन्होंने अपने नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। बता दें कि भारत इस समय डेविस कप में चीन से 1-2 से पीछ है। उसे अभी डेविस कप में दो एकल मुकाबले और खेलने हैं।
विज्ञापन
इससे पहले गत शुक्रवार को हुए मुकाबले में रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह से भारत 0-2 से पीछे चल रहा था और उसे अपनी उम्मीदे पर खड़े उतरने के लिए हर हाल में यह जीत दर्ज करनी थी। पिछले मुकाबले में रामनाथन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह चीन की नई टेनिस सनसनी यिबिंग वू से 6-7 (4), 4-6 से हार गए। वही, 213वें नंबर के इस खिलाड़ी मागल को महज 67 मिनट तक चले मुकाबले में 247 वें नंबर के खिलाड़ी जे झांग के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। झांग ने उन्हें 6-4, 6-1 से हराया।
विज्ञापन
बता दें कि भारत का अब चौथे उलट एकल मैच में रामकुमार रामनाथन पर बराबरी दिलाने का दारोमदार है जिनका मैच चीनी खिलाड़ी वू डी से होना है, जबकि पांचवें मैच में सुमित नागल के सामने यीबिंग वू की चुनौती होगी। इस मैच से पहले तक पेस इटली के निकोला पिएत्रांगली के साथ संयुक्त 42 डेविस कप मैच जीत के साथ बराबरी पर थे। पेस ने साल 1990 में जीशान अली के साथ डेविस कप पदार्पण किया था।