फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Leander Paes create history and becomes most successful player in Davis Cup

Davis Cup 2018: पेस का नहीं कोई सानी, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना मुश्किल

Sat, 07 Apr 2018 01:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
Leander Paes create history and becomes most successful player in Davis Cup
लिएंडर पेस

भारत के स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस ने डेविस कप एशिया ओसनिया जोन ग्रुप-1 के मुकाबले में इतिहास रच दिया। दरअसल, पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने शनिवार को खेले गए युगल मुकाबले में चीन को 5-7, 7-6 (5), 7-6 (3) से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ ही पेस ने डेविड कप टूर्नामेंट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक मैच जीतने वाले खिलाड़ी बने।

विज्ञापन


गौरतलब है कि डेविस कप में 44 साल के पेस की यह 43वीं जीत है। इस मुकाबले को जीतकर उन्होंने अपने नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। बता दें कि भारत इस समय डेविस कप में चीन से 1-2 से पीछ है। उसे अभी डेविस कप में दो एकल मुकाबले और खेलने हैं।
विज्ञापन


इससे पहले गत शुक्रवार को हुए मुकाबले में रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह से भारत 0-2 से पीछे चल रहा था और उसे अपनी उम्मीदे पर खड़े उतरने के लिए हर हाल में यह जीत दर्ज करनी थी। पिछले मुकाबले में रामनाथन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह चीन की नई टेनिस सनसनी यिबिंग वू से 6-7 (4), 4-6 से हार गए। वही, 213वें नंबर के इस खिलाड़ी मागल को महज 67 मिनट तक चले मुकाबले में 247 वें नंबर के खिलाड़ी जे झांग के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। झांग ने उन्हें 6-4, 6-1 से हराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारत का अब चौथे उलट एकल मैच में रामकुमार रामनाथन पर बराबरी दिलाने का दारोमदार है जिनका मैच चीनी खिलाड़ी वू डी से होना है, जबकि  पांचवें मैच में सुमित नागल के सामने यीबिंग वू की चुनौती होगी। इस मैच से पहले तक पेस इटली के निकोला पिएत्रांगली के साथ संयुक्त 42 डेविस कप मैच जीत के साथ बराबरी पर थे। पेस ने साल 1990 में जीशान अली के साथ डेविस कप पदार्पण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed