फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Leander Paes backs in india davis cup team pairs with rohan bopanna

डेविस कप टीम में हुई पेस की वापसी, इस खिलाड़ी के साथ बनाई जोड़ी

Mon, 12 Mar 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली, 11 मार्च
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली, 11 मार्च Updated Mon, 12 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Leander Paes backs in india davis cup team pairs with rohan bopanna
लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना

लिएंडर पेस की डेविस कप टीम में वापसी हो गई है। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने रोहन बोपन्ना के पेस के साथ खेलने से इंकार के बावजूद दोनों का चयन छह व सात अप्रैल को तानजिन में चीन के खिलाफ होने वाले डेविस कप टाई के लिए कर लिया है। 

विज्ञापन


आईटा चयन समिति ने पेस को चुन साफ कर दिया है कि पहले की तरह अब खिलाड़़ियों का चयन में हस्तक्षेप बरदाश्त नहीं किया जाएगा। बोपन्ना के इंकार के बाद ही कनाडा के खिलाफ वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ में पेस को टीम में नहीं चुना गया था।
विज्ञापन


इस बार भी बोपन्ना ने कप्तान महेश भूपति से कहा था कि वह पेस के साथ नहीं खेलना चाहते हैं। यह बात भूपति ने चयन समिति को भी बताई, लेकिन इसे नजरअंदाज करते हुए पेस को वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए टीम में जगह दी गई। खास बात यह है कि टीम में तीन सिंगल्स युकी भांबरी, रामकुमार रामानाथन, सुमित नागल केअलावा दो डबल्स खिलाड़ी पेस और बोपन्ना चुने गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिविज शरण को रिजर्व में रखा गया है। भूपति ने चयन समिति से यह भी कहा कि पेस ही बोपन्ना को उनके साथ खेलने के लिए मना सकते हैं। वहीं पेस ने टीम में चुने जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि वह बोपन्ना के साथ खेलने को तैयार हैं। ऐसे में आईटा को बोपन्ना के जवाब का इंतजार है। अगर उन्होंने टाई में पेस के साथ खेलने को मना कर दिया तो दिक्कत खड़ी हो जाएगी। 

हालांकि आईटा ने यह भी साफ किया है कि बोपन्ना ऐसे मना नहीं कर सकते हैं। उनकी ओर से उन्हें देश के लिए खेलने के लिए सरकारी मदद उपलब्ध कराई जा रही है। पेस ने इटली के निकोला पिएट्रेंजली के साथ सर्वाधिक डेविस कप डबल्स मैच जीते हैं। वह वर्ल्ड रिकार्ड से सिर्फ एक मैच दूर हैं।


नए नियमों पर होगा टाई

यह टाई नए स्वरूप में खेला जाएगा। तीन दिनों के मुकाबले दो दिन खेल होगा। पहले बेस्ट ऑफ फाइव के स्थान पर बेस्ट ऑफ थ्री दो सिंगल्स मैच होंगे, अगले दिन डबल्स और दो रिवर्स सिंगल्स होंगे। टीम भी चार की बजाय पांच की चुनी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed