फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Leander Paes and Purav Raja qualified for third round of austrailian open

ऑस्ट्रेलियन ओपन: तीसरे दौर में पहुंचे पेस और राजा, अगले राउंड में इस कोलंबियाई जोड़ी से होगा मुकाबला

Sun, 21 Jan 2018 08:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Leander Paes and Purav Raja qualified for third round of austrailian open
Leander Paes

भारत के दिग्गज टेनिस स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपने जोड़ीदार पूरव राजा के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेंस डबल्स के तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। अब तीसरे राउंड में उनका मुकाबला 11वीं वरीयता प्राप्त कोलंबियाई जोड़ी जुआन सेबेस्टियन कैबाल और रॉबर्ट फराह से होगा।

विज्ञापन


बता दें कि तीसरे राउंड के लिए पेस और राजा का मुकाबला ब्रिटेन की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी जैमी मर्रे और ब्राजील के ब्रूनो सोर्स से हुआ था। इस निर्णायक मुकाबले में पेस-राजा ने उन्हें 7-6 (3), 5-7, 7-6 (6) से हराया। इससे पहले इस भारतीय जोड़ी ने पहले राउंड में जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाशविलि और हंगरी के आंद्रेस हैदर-मॉरेर को 6-2, 6-3 से हराया था।
विज्ञापन


वहीं, पुरुष डबल्स के दूसरे मुकाबले में 10वीं वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और फ्रांस के स्टार एडुअर्ड रोजर-वासेलिन की जोड़ी ने कनाडा के वासेक पोसिपिसिल और अमेरिका के रेयान हैरिसन की जोड़ी को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। जबकि, 16वीं वरीयता प्राप्त दिविज शरण और राजीव राम की जोड़ी ने भी दूसरे राउंड में जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed