{"_id":"5c31f950bdec2256c73ed9ab","slug":"kei-nishikori-won-brisbane-international-title-to-defeate-daniil-medvedev","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशिकोरी ने जीता ब्रिस्बेन इंटरनेशनल का खिताब, फाइनल में मेदवेदेव को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
निशिकोरी ने जीता ब्रिस्बेन इंटरनेशनल का खिताब, फाइनल में मेदवेदेव को हराया
Sun, 06 Jan 2019 06:19 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 06 Jan 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
kei nishikori
शानदार फार्म में चल रहे केई निशिकोरी ने रविवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को हराकर मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में निशिकोरी ने मेदवेदेव को 6-4, 3-6, 6-2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन
बता दें कि यह 2016 के बाद उनकी पहली ट्राफी है। वह कलाइ की चोट के कारण 2016 में मेम्फिंस में टूर्नामेंट में जीतने के बाद एक भी खिातब हासिल नहीं कर पाए थे। साल 2017 में ब्रिस्बेन में वह उप विजेता रहे थे, उन्होंने दो घंटे में रूसी खिलाड़ी को पराजित किया।
विज्ञापन
इससे पहले 29 साल के निशिकोरी ने शनिवार को सेमीफाइनल में जर्मी चार्डी को 66 मिनट चले मुकाबले में 6-2, 6-2 से मात दी थी।