जापानी खिलाड़ी इतिहास रचने से 2 कदम दूर, पहुंचे सेमीफाइनल में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी खिलाड़ी केई निशिकोरी ने शानदार खेल दिखाते हुए एंडी मरे को बाहर का रास्ता दिखाते हुए यूएस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वह इतिहास रचने से महज 2 कदम दूर हैं।
एशिया के नंबर वन पुरुष एकल खिलाड़ी निशिकोरी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 5 सेट में मरे को हरा दिया। निशिकोरी ने यह मैच 4 घंटे से भी ज्यादा देर तक चले मुकाबले में 1-6, 6-4, 4-6, 6-1, 7-5 से जीत लिया। अगर वह साल के इस अंतिम ग्रैंड स्लैम में 2 मैच और जीत लेते हैं तो वह कोई ग्रैंड स्लैम जीतने वाले एशिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। वह दूसरी बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले 2014 में वह यहां पर उपविजेता रहे थे।
वर्ल्ड नंबर 2 मरे विंबल्डन और 2012 में यूएस ओपन चैंपियन रहे हैं और इस बार उनका सफर क्वार्टर फाइनल में ही थम गया। इस जीत के साथ निशिकोरी ने रियो ओलंपिक के सेमीफाइनल में मरे से मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। हालांकि ओवरऑल बात करें तो मरे ने निशिकोरी के खिलाफ 9 में से 7 मुकाबले जीते हैं।
दूसरी ओर, 26 साल के निशिकोरी की टक्कर सेमीफाइनल में तीसरी सीड स्टेन वावरिंका से होगी जिन्होंने 2009 के यूएस ओपन चैंपियन और 142वीं रैंकिंग के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 7-6, 6-4, 6-3, 6-2 से पराजित किया।
अब निशिकोरी पहले सेमीफाइनल में गत चैंपियन नोवाक जोकोविच की भिड़ंत 10वीं वरीयता के फ्रांस के गेइल मेनफिल्स से होगी। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने लगातार 10वीं बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
जोकोविच के 5 में से 3 मुकाबले अधूरे रह गए
पुरुषों के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच के सामने नौवीं सीड फ्रांस के जो-विल्फ्रेड सोंगा थे। जो बाएं घुटने में चोट की वजह से मुकाबला पूरा नहीं कर सके और बीच में ही रिटायर्ड हर्ट होकर कोर्ट से बाहर चले गए।
सोंगा ने जब मुकाबले को छोड़ने का निर्णय लिया उस समय जोकोविच 6-3, 6-2 से आगे थे। जोकोविच मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक पांच दौर में केवल दो ही मुकाबला पूरा खेल सके हैं जबकि तीन मुकाबले ऐसे रहे हैं जिनमें विपक्षी खिलाड़ियों के हटने या रिटायर्ड हर्ट होने से उन्हें अगले दौर में प्रवेश मिला है।
एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोनफिल्स ने हमवतन लुकास पाउले को 6-4, 6-3, 6-3 से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। 89 वर्ष में पहली बार फ्रांस की ओर से यूएस ओपन में एक साथ तीन खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। जिनमें सोंगा, मोनफिल्स और पाउले शामिल हैं।
जोकोविच के लिए यह प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है क्योंकि वह विंबलडन के तीसरे दौर में ही बार हो गए थे जबकि रियो ओलंपिक में भी उनका अभियान पहले ही दौर में खत्म हो गया था। हालांकि इससे पहले, उन्होंने टोरंटो मास्टर्स खिताब अपने नाम किया था। लेकिन कलाई में चोट की वजह से उन्होंने सिनसिनाटी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था।