फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   kei nishikori of japan withdraws from atp cup 2020

चोटिल निशिकोरी एटीपी कप से हटे, निशिओका जापान की टीम में  

Mon, 30 Dec 2019 09:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 30 Dec 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
kei nishikori of japan withdraws from atp cup 2020
केई निशिकोरी

जापान के टेनिस स्टार केई निशिकोरी तीन से 12 जनवरी तक होने वाले पहले एटीपी कप से हट गए हैं। वह अब भी कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं जिसके कारण वह यूएस ओपन के बाद से बाहर चल रहे हैं।

विज्ञापन


जापान ने एटीपी कप टीम में निशिकोरी की जगह योशीहितो निशिओका को लिया है। निशिकोरी से पहले ब्रिटेन के एंडी मरे भी चोट के कारण हट गए थे जबकि रोजर फेडरर ने इसमें नहीं खेलने का फैसला किया था। निशिकोरी एक समय विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर थे लेकिन अब 13वें स्थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा,‘अपनी टीम के साथ मिलकर हमने यह फैसला किया कि मैं अब भी उच्च स्तर पर खेलने के लिए शत प्रतिशत फिट नहीं हूं।’ उन्होंने अक्तूबर में अपनी कोहनी का ऑपरेशन करवाया था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह 20 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेल पाएंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed