{"_id":"5e0a1b988ebc3e87af442570","slug":"kei-nishikori-of-japan-withdraws-from-atp-cup-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल निशिकोरी एटीपी कप से हटे, निशिओका जापान की टीम में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
चोटिल निशिकोरी एटीपी कप से हटे, निशिओका जापान की टीम में
Mon, 30 Dec 2019 09:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 30 Dec 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
केई निशिकोरी
जापान के टेनिस स्टार केई निशिकोरी तीन से 12 जनवरी तक होने वाले पहले एटीपी कप से हट गए हैं। वह अब भी कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं जिसके कारण वह यूएस ओपन के बाद से बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन
जापान ने एटीपी कप टीम में निशिकोरी की जगह योशीहितो निशिओका को लिया है। निशिकोरी से पहले ब्रिटेन के एंडी मरे भी चोट के कारण हट गए थे जबकि रोजर फेडरर ने इसमें नहीं खेलने का फैसला किया था। निशिकोरी एक समय विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर थे लेकिन अब 13वें स्थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा,‘अपनी टीम के साथ मिलकर हमने यह फैसला किया कि मैं अब भी उच्च स्तर पर खेलने के लिए शत प्रतिशत फिट नहीं हूं।’ उन्होंने अक्तूबर में अपनी कोहनी का ऑपरेशन करवाया था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह 20 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेल पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन