{"_id":"5c5da24dbdec224e4507ed12","slug":"kazakhstan-beat-india-3-0-in-fed-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेड कप में कजाखस्तान के हाथों मिली 0-3 से करारी हार ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेड कप में कजाखस्तान के हाथों मिली 0-3 से करारी हार
Fri, 08 Feb 2019 09:07 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
अंकिता रैना
भारत की फेड कप विश्व ग्रुप के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें मेजबान कजाखस्तान के हाथों 0-3 से मिली हार के बाद ध्वस्त हो गईं। पूल ए के मैच में अंकिता रैना और करमन कौर को एकल में हार मिली। करमन को जरीना दियास ने 6-3, 6-2 से मात दी।
विज्ञापन
अंकिता से उलटफेर करने की उम्मीद थी लेकिन दुनिया की 43वें नंबर की यूलिया पुतिनतसेवा ने एक घंटा 57 मिनट चले मुकाबले में उन्हें 6-1, 7-6 से हराया। युगल मुकाबले में रिया भाटिया और प्रार्थना थोम्बरे को अन्ना डानिलिना और गालिना वोस्कोबोइवा ने सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। इस हार से भारतीय टीम एशिया/ओसनिया ग्रुप-1 में ही रहेगी।
विज्ञापन