{"_id":"5bdf190bbdec22697e539679","slug":"karen-khachanov-beats-world-no-1-novak-djokovic-in-paris-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोवाक जोकोविच हुए सबसे बड़े उटलफेर के शिकार, खाचानोव ने जीता पेरिस मास्टर्स का खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नोवाक जोकोविच हुए सबसे बड़े उटलफेर के शिकार, खाचानोव ने जीता पेरिस मास्टर्स का खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic-khachanov
कारेन खाचानोव ने रविवार को पेरिस मास्टर्स के फाइनल में विश्व के नंबर-1 टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को हरा दिया। इस जीत के साथ ही 22 वर्षीय खाचानोव ने अपने करियर का पहला एटीपी मास्टर्स 1000 का खिताब अपने नाम किया। बता दें कि एक घंटे 37 मिनट चले इस मुकाबले में खाचानोव ने जोकोविच को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 हराया।
विज्ञापन
Karen Khachanov defeats Novak Djokovic to win the Paris Masters tennis tournament pic.twitter.com/xxe8j7BQmf
— ANI (@ANI) November 4, 2018विज्ञापन
गौरतलब है कि गत शनिवार को सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को सेमीफाइनल में 7-6 (8/6), 5-7, 7-6 (7/3) से हराकर फाइनल का सफर तय किया था। वहीं, रूस के 22 साल के खाचनोव ने ऑस्ट्रिया के छठी वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम को 6-4, 6-1 से हराकर पहली बार मास्टर्स फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
बता दें कि 2015 से जोकोविच 20 बार के ग्रैंडस्लेम चैंपियन फेडरर से एक बार भी हारे नहीं हैं।
जीत के बाद खुशी से लबरेज कारेन खाचानोव ने कहा, 'जोकोविच के खिलाफ जीतना मेरे लिए सबसे बड़ी बात है। साल का आखिरी खिताब मैने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच के खिलाफ जीता। ऐसा लग रहा जैसे पूरा संसार मैने जीत लिया।'
वहीं, जोकोविच ने कहा, 'मैं फाइनल में पहुंचने से बहुत खुश हूं। मुझे बहुत अच्छा नहीं लगा लेकिन मुझे कारेन को बधाई देनी जानी चाहिए। वह इस ट्रॉफी का हकदार है और मुझे यकीन है कि हम भविष्य में उससे कई और मैच खेलेंगे।'