{"_id":"57caa3b74f1c1ba4242cc883","slug":"juan-del-potro-enters-next-round-at-us-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"विल्फ्रेड सोंगा और डेल पोत्रो ने अपने-अपने मुकाबले जीते","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
विल्फ्रेड सोंगा और डेल पोत्रो ने अपने-अपने मुकाबले जीते
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Sep 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
जुआन डेल पोट्रो
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट और खराब प्रदर्शन के कारण वर्ल्ड रैंकिंग में 142 स्थान तक पहुंच जाने वाले जुआन डेल पोत्रो एक और शानदार जीत के साथ यूएस ओपन के अगले दौर में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
पोत्रो की तरह नौवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा पुरुष वर्ग के चौथे दौर में पहुंच गए हैं। तीसरे दौर में नौवीं वरीयता के सोंगा ने दक्षिण अफ्रीका के एंडरसन को 6-3, 6-4, 7-6 से मात दी।
विज्ञापन
अन्य मुकाबलों में स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका ने दूसरे दौर में इटली के क्वालीफायर एलेक्जेंद्रो गियानेसी को 6-1, 7-6, 7-5 से और अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने अमेरिका के स्टीव जानसन को 7-6, 6-3, 6-2 से पराजित किया। हालांकि दर्शक पूरी तरह से मार्टिन डेल पोत्रो का समर्थन कर रहे थे लेकिन स्टीव जानसन ने 2009 के चैंपियन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पहले सेट में कड़ा मुकाबला चला था लेकिन उसके बाद मार्टिन डेल पोत्रो ने मैच पर नियंत्रण बना लिया। कलाई की चोट के कारण पीछे काफी परेशान रहे पोत्रो की रैंकिंग 142 तक गिर गई थी लेकिन उसके बाद रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर उन्होंने पुरानी फॉर्म दिखा दी है।
रियो में उन्होंने पहले राउंड में नोवाक जोकोविच और सेमीफाइनल में 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नदाल को हराया था। 2012 के बाद डेल पोत्रो पहली बार यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे हैं।
महिला वर्ग के तीसरे दौर के परिणाम
एग्निस्जका रादवांस्का (पोलैंड ) ने ब्रिटेन की नाओमी ब्राडी को 7-6, 6-3 से हराया।
कैरोलीन वोज्नियकी (डेनमार्क) ने मोनिका निकोलस्कूय (रोमानिया) को 6-3, 6-1 से मात दी।
राबर्टा विन्सी (इटली) ने विदआफ्ट कैरीना (जर्मनी) को 6-0, 5-7, 6-3 से पराजित किया।
लेसिआ सुरंको (यूक्रेन) ने डोमिनिका सुबलकोवा (स्लोवाकिया) 3-6, 6-3, 6-4 से मात दी।
एनास्तास्जिया सेवास्तोवा (लात्विया) ने कैटरीना बोंडारेंको (यूक्रेन) 6-4, 6-1 से हराया।