फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Jo Wilfried Tsonga enters in semi final of Brisbane open 2019

ब्रिसबेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में पहुंचे सोंगा और मेदवेदेव भी अंतिम चार में 

Sat, 05 Jan 2019 04:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 05 Jan 2019 04:42 AM IST
विज्ञापन
Jo Wilfried Tsonga enters in semi final of Brisbane open 2019

जो विल्फ्रेड सोंगा और डेनिएल मेदवेदेव ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर ब्रिसबेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। सोंगा ने एलेक्स डि मिनौर को 6-4, 7-6 से और मेदवेदेव ने मिलोस राओनिक को 6-7, 6-3,6-4 से बाहर का रास्ता दिखाया। महिलाओं में डोना वेकिस ने सासनोविच को 6-2,6-0 और कैरोलिन प्लिस्कोवा ने अजला तोमलजनोविच को 6-1,1-6, 6-1 से पराजित किया। 

विज्ञापन


बयांडा ने किया वीनस का पैकअप
कनाडा की 18 वर्षीय युवा टेनिस सनसनी बयांका एंड्रीस्क्यू ने अपने से बीस साल बड़ी और सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को उलटफेर का शिकार बनाकर डब्ल्यूटीए ऑकलैंड क्लासिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन


पिछले मैच में शीर्ष वरीय और दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिन वोज्नियाकी का पैकअप करने वाली 152वें नंबर की बयांका ने 38 वर्षीय वीनस को 6-7(1/7), 6-1,6-3 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दौर में बयांक का सामना सू वेई से होगा, जिन्होंने सारा सोरिबेस टॉरमो को 6-3,6-2 से हराया। गत चैंपियन जॉर्जेस ने एग्युनी बुर्चाड को 3-6, 6-4,7-6 से और विक्टोरिया कुजमोवा ने अमांडा एनिसिमोवा को 6-3, 2-6, 6-4 से पराजित किया। यह दोनों आपस में भिड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed