{"_id":"5ddc0cd78ebc3e54bb6a3f48","slug":"jeevan-nedunchezhiyan-on-davis-cup-debut-it-will-be-special-week-in-my-tennis-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के खिलाफ डेविस कप टीम में पदार्पण विशेष : जीवन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पाक के खिलाफ डेविस कप टीम में पदार्पण विशेष : जीवन
Mon, 25 Nov 2019 10:48 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
tennis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन नेदुचेझियन के लिए 30 साल की उम्र में डेविस कप में खेलना आगे बढ़ना जैसा नहीं है लेकिन उन्हें लगता है जब वह पाकिस्तान का सामना करेंगे तो यह उनकी टेनिस यात्रा में ‘विशेष सप्ताह’ होगा। उनका मानना है कि कमजोर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत दर्ज करने से उनका पदार्पण का महत्व कम नहीं होगा।
विज्ञापन
चेन्नई के इस खिलाड़ी को पिछले दो तीन वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद अधिक रैंकिंग वाले खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण डेविस कप टीम में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
शीर्ष खिलाड़ियों के पाकिस्तान जाने से मना करने के कारण उनके लिए मौका बना लेकिन इस्लामाबाद से मैच स्थल हटने के बाद वे फिर से तैयार हो गये जिससे जीवन की खेलने की संभावना कम हो गई। लेकिन रोहन बोपन्ना कंधे की चोट के कारण बाहर हो गये जिससे जीवन का अब दिग्गज लिएंडर पेस के साथ युगल मुकाबले में खेलना तय है।
विज्ञापन