{"_id":"5aef6dbe4f1c1b9d098b888e","slug":"jaipurs-sibling-win-roland-garros-aita-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर के भाई-बहन ने जीता रोलां गैरा एआईटीए टूर्नामेंट","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जयपुर के भाई-बहन ने जीता रोलां गैरा एआईटीए टूर्नामेंट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : ु
पिंक सिटी जयपुर के भाई-बहन फरदीन कमर और फरहत अलीन कमर ने बंगलूरू में अंडर-18 रौलां गैरा सीरीज टूर्नामेंट की एकल स्पर्धाएं जीत ली। इससे उन्हें फ्रेंच ओपन मुकाबले देखने का ही नहीं बल्कि इस क्ले कोर्ट ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से मिलने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
यह पहला मौका है जब एआईटीए राष्ट्रीय सीरीज स्पर्धा में लड़कों और लड़कियों का एकल खिताब भाई-बहन ने जीता। 12वीं के छात्र फरदीन ने फाइनल में दिल्ली के आयुष देशवाल को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-0 से, जबकि 11वीं की छात्रा फरहत ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शरण्या गावरे को मात देकर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ियों को कोचिंग उनके पिता कमरुद्दीन खान देते हैं जोकि जयपुर में ही राजस्थान टेनिस क्लब चलाते हैं। खान ने कहा कि आपको यह जानकर हैरानी होगी यह बच्चे हमारी अकादमी में बच्चों को कोचिंग देकर ही सीख रहे हैं।
विज्ञापन
यह सुबह के सत्र में कोचिंग में मदद करते हैं और शाम को एक-दूसरे को ट्रेनिंग देते हैं। यह पहला मौका है जब रौलां गैरा ने भारत में एआईटीए राष्ट्रीय सीरीज स्पर्धा का आयोजन किया।