फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   ITF refuses to relocate Davis Cup match against Pakistan

आईटीएफ ने पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले का स्थान बदलने से इनकार किया

Wed, 14 Aug 2019 09:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 14 Aug 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
ITF refuses to relocate Davis Cup match against Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान टेनिस - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टेनिस संघ को करारा झटका देते हुए अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने पाकिस्तान के खिलाफ इस्लामाबाद में होने वाले डेविस कप मुकाबले का स्थान बदलने या उसे स्थगित करने से बुधवार को इनकार कर दिया । आईटीएफ ने एआईटीए को भेजे पत्र में कहा कि 14 और 15 सितंबर को होने वाले डेविस कप मुकाबले का स्थान या समय नहीं बदला जाएगा ।

विज्ञापन


इससे पहले एआईटीए ने आईटीएफ से कहा था कि वह स्वत: संज्ञान लेकर या तो मुकाबला तटस्थ स्थान पर कराए या स्थगित कर दे । आईटीएफ ने एआईटीए को अपनी सुरक्षा योजना भेजकर सोमवार को उनके सुरक्षा सलाहकार से बात करने के लिए कहा ।
विज्ञापन


एआईटीए महासचिव हिरण्यमय चटर्जी ने कहा कि 'उन्होंने अपनी सुरक्षा योजना भेजी है । उसके आधार पर उन्हें लगता है कि तारीख या स्थान में बदलाव की जरूरत नहीं है । वे दोनों देशों के बीच उपजे तनाव को नहीं समझ रहे हैं ।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, हमने आईटीएफ बोर्ड से बातचीत की पेशकश की, लेकिन उन्होंने कहा कि बोर्ड डेविस कप मसले नहीं देखता, यह डेविस कप समिति का काम है। आईटीएफ सुरक्षा सलाहकार और कार्यकारी 19 अगस्त को इस पर बात करेंगे । 

चटर्जी ने कहा कि अब हम उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे कि वे मुकाबला स्थगित कर दें या इसे तटस्थ स्थान पर कराये । वे नहीं मानते हैं तो अब आगे के लिये सोमवार को फैसला लेंगे । समझा जाता है कि भारत के गैर खिलाड़ी कप्तान महेश भूपति ने एआईटीए से उन्हें भी कांफ्रेंस काल में शामिल करने के लिये कहा है ताकि वे खिलाड़ियों का पक्ष रख सके । 


सूत्रों ने बताया कि भूपति ने एआईटीए के मार्फत आईटीएफ को पत्र भी भेजकर तटस्थ स्थान पर मुकाबला कराने का अनुरोध किया है । भूपति ने संपर्क करने पर हालांकि इस बारे में कुछ नहीं कहा । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed