फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Interesting story Fake cheque inspired Bianca Andreescu to become a US open champion

नकली चेक की वजह से बियांका एंड्रीस्कु बनीं चैंपियन, यूएस ओपन जीतने के बाद खोला राज

Mon, 09 Sep 2019 09:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 09 Sep 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Interesting story Fake cheque inspired Bianca Andreescu to become a US open champion
बियांका एंड्रीस्कु - फोटो : social media

सालों पहले, बियांका एंड्रीस्कु ने नकली चेक पर यूएस ओपन जीतने के लिए अपना नाम और पुरस्कार राशि लिखी थी। तब बियांका सिर्फ 16 वर्ष की थी अपने खेल के शिखर पर पहुंचने के लिए खुद को ढाल रही थीं। उस वक्त उन्हें अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि उनके द्वारा बनाया गया नकली चेक एक दिन सच साबित हो जाएगा।

विज्ञापन


लेकिन रविवार को न्यूयॉर्क में वो बात सची साबित हुई जब बियांका ने सेरेना विलियम्स को 6-3, 7-5 से हराकर यूएस ओपन का खिताब जीत लिया और कनाडा की पहली ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन बन गईं।

विज्ञापन

टेनिस में कुछ बड़ा करने का सोचा

Interesting story Fake cheque inspired Bianca Andreescu to become a US open champion
बियांका और सेरेना - फोटो : सोशल मीडिया

बियांका ने बताया कि 2015 में ऑरेंज बाउल का खिताब जीतने के बाद लगा कि, 'मैं इस खेल में कुछ बड़ा कर सकती हूं। "तो, मैंने बस एक चेक पकड़ा और उस वर्ष की पुरस्कार राशि लिखी। लेकिन हर साल मैं इसे बढाती रही क्योंकि यह बदलता रहा। लेकिन मैं उस दिन के बाद से बस उस पल की कल्पना ही करती रही लेकिन "अब वास्तविक चैंपियन होना ही इतना पागलपन है।" 

सेरेना को हराकर बनीं यूएस ओपन चैंपियन

Interesting story Fake cheque inspired Bianca Andreescu to become a US open champion
Bianca Andreescu - फोटो : social Media

बता दें कि यूएस ओपन 2019 के महिला सिंगल्स के फाइनल में कनाडा की युवा टेनिस स्टार बियांका एंड्रेस्क्यू ने सेरेना विलियम्स का 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के सपने को पूरा नहीं होने दिया। रोमांचक मुकाबले में बियांका ने सेरेना को हराकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में बियांका ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए अमेरिकी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को 6-3,7-5 से हराया। 

मारिया शारापोवा के बाद यूएस ओपन का खिताब हासिल करने वाली बियांका सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं हैं। 15वीं वरीयता वालीं बियांका पहली बार यूएस ओपन खेल रही थीं। पिछले साल वह क्वॉलिफाइंग के पहले दौर में ही बाहर हो गई थीं। पिछले दो साल से वह यूएस ओपन के क्वालिफाइंग में पहले राउंड में ही हार रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed