फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Injured Sania Mirza pull out of US Open, says it will change my retirement plans

Sania Mirza Injury: चोटिल सानिया मिर्जा ने यूएस ओपन से नाम वापस लिया, बोलीं- इससे मेरा रिटायरमेंट प्लान बदलेगा

Tue, 23 Aug 2022 11:57 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 23 Aug 2022 11:57 AM IST
सार

चोट की वजह से सानिया मिर्जा ने यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस चोट की वजह से उनके रिटायरमेंट प्लान में बदलाव होगा।
 

विज्ञापन
Injured Sania Mirza pull out of US Open, says it will change my retirement plans
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने चोट के कारण आगामी यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। सानिया ने बताया कि दो हफ्ते पहले उन्हें कनाडा में चोट लगी थी, लेकिन तब उन्हें एहसास नहीं था कि यह कितनी गंभीर है। जब उन्होंने स्कैन कराया तो पता चला कि उनकी कुहनी में गंभीर चोट है और ठीक होने में कई सप्ताह लगेंगे। इसके बाद उन्होंने यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है और कहा है कि इस चोट की वजह से उनके संन्यास के प्लान में बदलाव होगा। 
विज्ञापन


सानिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा "नमस्कार दोस्तों, एक त्वरित अपडेट। मेरे पास अभी कुछ बहुत अच्छी खबर नहीं है। मैंने दो सप्ताह पहले कनाडा में खेलते समय अपनी कुहनी को चोटिल कर लिया था। उस समय मुझे यह महसूस नहीं हुआ था कि यह कितना बुरा है। जब मुझे कल मेरा स्कैन मिला तो पता चला कि दुर्भाग्य से मैंने अपनी कुहनी का एक टिसू चोटिल कर लिया है, जो मांशपेशियों को हड्डी से जोड़ता है।" 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, "मैं कई हफ्तों के लिए कोर्ट से दूर रहूंगी और यूएस ओपन से हट गई हूं। यह बहुत अच्छा नहीं है। यह खराब समय है और इससे मेरा संन्यास का प्लान भी बदलेगा। आपको इसके बारे में जानकारी देती रहूंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


eaunjt4o

भारत की सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी रही हैं सानिया
महिला युगल में विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने महिला युगल स्पर्धा में एक-एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन जीता। उन्होंने मिश्रित युगल स्पर्धा में एक-एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन भी जीता। वह 2016 के ओलंपिक खेलों में मिश्रित युगल में सेमीफाइनल में हार गई थीं। उनके अलावा भारत का कोई दूसरा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतने खिताब नहीं जीत पाया है। सानिया बताया था कि इस साल के अंत तक वो टेनिस को अलविदा कह देंगी, लेकिन इस चोट की वजह से उनके प्लान में बदलाव हो सकता है। 

लय में नहीं है सानिया
सानिया मिर्जा के लिए 2022 का साल कुछ खास नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलियन ओपन से लेकर विंबलडन और फ्रेंच ओपन में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उम्मीद लगाई जा रही थी कि यूएस ओपन में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सानिया टेनिस से संन्यास लेंगी, लेकिन इस टूर्नामेंट से उनके बाहर होने के बाद उनके फैंस काफी निराश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed