फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Injured Novak Djokovic withdraws from exhibition match in Adelaide

जोकोविच ने एडिलेड में प्रदर्शनी मैच से पहले नाम वापस लिया, लेकिन बाद में खेले और जीते

Fri, 29 Jan 2021 11:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 29 Jan 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
Injured Novak Djokovic withdraws from exhibition match in Adelaide
नोवाक जोकोविच - फोटो : Social media

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच इन दिनों साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए एडिलेड में हैं और अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं। उन्हें शुक्रवार को एडिलेड में एक प्रदर्शनी मैच भी खेलना था। एक ऐसा मैच जिसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले थे। लेकिन मैच से ठीक पहले जोकोविच ने हाथ में सूजन की वजह से अपना नाम वापस ले लिया। उन्हें यहां जैनिक सिनर के साथ मैच खेलना था। 

विज्ञापन


जोकोविच को एडिलेड के मेमोरियल ड्राइव टेनिस क्लब में 4000 दर्शकों के सामने इस मुकाबले में उतरना था, लेकिन कोर्ट में उतरने से पहले ही उन्होंने इसमें भाग लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद उनके हमवतन फिलिप क्राजिनोविच ने इस मुकाबले में हिस्सा लिया। हालांकि क्राजिनोविच के पहले सेट जीतने के बाद जोकोविच मैदान पर उतरे और बाकी के दोनों सेट में इटालियन युवा सिनर को 6-3, 6-3 से हरा दिया।
विज्ञापन


मैच के बाद जोकोविच ने माफी मांगते हुए कहा, 'कोर्ट में शुरुआत से नहीं उतरने के लिए मैं माफी मांगता हूं। मुझे अपने फिजियो से कुछ उपचार करवाना था क्योंकि मैं पिछले दो दिन से अच्छा महसूस नहीं कर रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच ने अपनी चोट को लेकर कहा कि हम एक पेशेवर खिलाड़ी हैं और हमें पिछले कई सालों से दर्द के बावजूद खेलते रहे हैं। ऐसे में यह मायने रखता है कि हम दर्द को बर्दाश्त करते हुए खेल सकते हैं या नहीं। यह सिर्फ समय की बात है।

इससे पहले जोकोविच ने रिपोर्टर्स को बताया था कि वह 14 दिन के क्वारंटीन के खत्म होने का जश्न मनाने के लिए पार्क में टहलने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed