{"_id":"5dc06c8d8ebc3e93c52f1eb6","slug":"indias-davis-cup-tie-in-pakistan-shifted-to-neutral-venue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविस कप: न्यूट्रल वेन्यू पर होगा भारत-पाक का मैच, सुरक्षा कारणों के चलते इस्लामाबाद से शिफ्ट","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डेविस कप: न्यूट्रल वेन्यू पर होगा भारत-पाक का मैच, सुरक्षा कारणों के चलते इस्लामाबाद से शिफ्ट
Mon, 04 Nov 2019 11:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान टेनिस
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने सुरक्षा कारणों की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले डेविस कप मुकाबले को शिफ्ट कर दिया है। इस बात की जानकारी आईटीएफ ने सोमवार को दी। आईटीएफ की जारी बयान के मुताबिक, इस्लामाबाद में होने वाले इस मुकाबले को न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
आईटीएफ ने कहा, 'एशिया/ओसनिया ग्रुप-1 मुकाबले को इस्लामाबाद में नहीं करने का फैसला किया गया है। अब यह मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।' यह मुकाबला 29-30 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
The ITF has issued the following statement regarding the Davis Cup Asia/Oceania Group I tie between Pakistan and India: pic.twitter.com/Jwj2ZRWMZo
— ITF Media (@ITFMedia) November 4, 2019
विज्ञापन
बयान के अनुसार, आईटीएफ के सुरक्षा सलाहकारों की तरफ से मिली रिपोर्ट की समीक्षा के बाद, डेविस कप कमिटी ने फैसला किया है कि अब भारत-पाकिस्तान का मैच न्यूट्रल वेन्यू में खेला जाएगा। आईटीएफ और डेविस कप कमिटी की पहली प्राथमिकता ऐथलीटों, अधिकारियों और दर्शकों की सुरक्षा रही है और इसी आधार पर फैसला किया गया है।
डेविस कप के नियमों के मुताबिक, पाकिस्तान टेनिस फेडरेशन के पास अब किसी भी न्यूट्रल वेन्यू को नॉमिनेट करने का विकल्प है और इसके लिए उसे 5 दिन का समय मिला है। विकल्प का चयन और उस पर स्वीकृति के बाद वेन्यू की जानकारी दी जाएगी।