फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Indian tennis superstar Sania Mirza celebrating 31 birthday

B'day Special: कभी विवाद तो कभी अपमान इन सब से ऊपर उठकर सानिया ने हासिल किया अलग मुकाम

Wed, 15 Nov 2017 01:18 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Wed, 15 Nov 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
Indian tennis superstar Sania Mirza celebrating 31 birthday
सानिया मिर्जा

छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। सानिया ने अपने टेनिस करियर की शुरुआत साल 2003 से की। सानिया का जन्म वैसे तो मुंबई में हुआ, लेकिन उनका बचपन हैदराबाद में बीता। हैदराबाद से ही उन्होंने टेनिस की शुरुआत की। 

विज्ञापन

महज 9 वर्ष की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया

Indian tennis superstar Sania Mirza celebrating 31 birthday
सानिया मिर्जा - फोटो : PTI

बता दें कि सानिया मिर्जा ने 9 वर्ष की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया। वह देश की पहली ऐसी महिला बनीं, जिसने वुमेन टेनिस एसोसिएशन का खिताब जीता। 2005 में उन्हें 'न्यूकमर ऑफ द ईयर' का खिताब मिला। सानिया मिर्जा अगस्त 2007 को सिंगल्स में करियर के सबसे हाई रैंक (27) पर पहुंचीं। अपने करियर में सानिया ने बड़े से बड़े टेनिस स्टार को पराजित किया है। टाइम पत्रिका ने सानिया मिर्जा का नाम टॉप 50 हीरोज में शामिल किया। 2010 में सानिया मिर्जा का नाम इकॉनोमिक्स टाइम ने उन 33 महिलाओं में शामिल किया, जिन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बड़े अवार्ड से हो चुकी हैं सम्मानित

Indian tennis superstar Sania Mirza celebrating 31 birthday
सानिया मिर्जा - फोटो : Instagram

सानिया को टेनिस में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारत सरकार की तरफ से कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। सानिया को साल 2004 में प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मनित किया गया। उसके बाद साल 2006 में उन्हें पद्मश्री और साल 2016 में पद्मभूषण से नवाजा गया। 31 वर्षीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एफ्रो एशियाई, एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स खेलों को मिलाकर कुल 12 मेडल्स अपने नाम किए। एफ्रो एशियाई खेलों में सानिया ने कुल मिलाकर चार गोल्ड मेडल जीते हैं। एशियाई खेलों में सानिया ने एक गोल्ड, तीन सिल्वर और दो कांस्य जीते, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। सानिया ने सबसे पहले साल 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिक्स डबल्स खिताब जीता। इसके बाद साल 2012 में फ्रेंच ओपन मिक्स डबल्स का खिताब, 2014 में यूएस ओपन मिक्स डबल्स खिताब और 2015 में विंबलडन का युगल खिताब भी अपने नाम किया।

विज्ञापन

पति ने किया कुछ इस तरह से दी बधाई

Indian tennis superstar Sania Mirza celebrating 31 birthday
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

साल 2010 में सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की। वह अपने करियर के दौरान एक किताब भी लिख चुकी हैं जिसका नाम है, 'एस अगेंस्ट ऑड'। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी रचाने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। शादी के बाद वो काफी विवादों में बनी रही। जन्मदिन के मौके पर सानिया पति शोएब मलिक ने सानिया को कुछ खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके सानिया के लिए खास मेसेज लिखा। शोएब ने सानिया के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी खूबसूरत पत्नी को जन्मदिन की बधाई। Missing you...
 


विवादों का भी करना पड़ा सामना

Indian tennis superstar Sania Mirza celebrating 31 birthday
sania mirza

अपने करियर के दौरान अनेको बार सानिया को विवादों का सामना करना पड़ा। कभी टेनिस मैचों के दौरान छोटी ड्रेस पहनने को लेकर तो कभी कुछ। ड्रेस पहने को लेकर मुस्लिम संगठनों ने उनकी काफी आलोचना की। उनके खिलाफ फतवा तक जारी कर दिया था। सानिया पर तिरंगे के अपमान के भी आरोप लगे। इस मामले में उन पर केस भी दर्ज हुआ। मगर सानिया मिर्जा कभी किसी विवाद से विचलित नहीं हुई और अपने करियर को लेकर आगे बढ़ती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed