{"_id":"5b8583f542c79246633fe1a7","slug":"indian-tennis-star-leander-paes-dropped-from-davis-cup-world-group-tie-against-serbia","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिएंडर पेस को लगा तगड़ा झटका, डेविस कप की टीम से हुए बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
लिएंडर पेस को लगा तगड़ा झटका, डेविस कप की टीम से हुए बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
लिएंडर पेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई खेलों से अंतिम समय में भारतीय टेनिस टीम से हटने वाले अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस को सर्बिया के खिलाफ 14 से 16 सितंबर तक होने वाले विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले के लिए भारतीय डेविस कप टीम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पेस गत अप्रैल में चीन के खिलाफ एशिया-ओसनिया जोन ग्रुप ए के दूसरे राउंड में 3-2 से जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम में शामिल थे। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की चयन समिति ने सर्बिया में होने वाले मुकाबले के लिए छह सदस्यीय टीम का चयन किया है।
विज्ञापन
युकी भांबरी, रामकुमार रामनाथन और प्रजनेश गुणेश्वरन एकल में जबकि रोहन बोपन्ना और दिविज शरण युगल में चुनौती पेश करेंगे। टीम में साकेत मायइनेनी भी शामिल हैं। महेश भूपति टीम के गैर-खिलाड़ी कप्तान और जीशान अली कोच हैं।
विज्ञापन