{"_id":"5d5d13978ebc3e6c2443022f","slug":"indian-tennis-player-sumit-nagal-advances-to-second-round-of-us-open-qualifying","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमित नागल अमेरिकी ओपन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के दूसरे दौर में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सुमित नागल अमेरिकी ओपन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के दूसरे दौर में
Wed, 21 Aug 2019 03:19 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 21 Aug 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
सुमित नागल
- फोटो : social media
भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने अमेरिकी ओपन क्वालीफायर में जापान के तत्सुम इतो को सीधे सेटों में हराकर ग्रैंडस्लैम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की । नागल ने 133वीं रैंकिंग वाले अपने प्रतिद्वंद्वी को एक घंटे 52 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 6-2 से हराया ।
विज्ञापन
पिछले साल वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और विम्बलडन क्वालीफाइंग दौर के मुकाबले खेले थे, लेकिन एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाए थे । अब उनका सामना विश्व रैंकिंग में 192वें स्थान पर काबिज कनाडा के पीटर पोलांस्की से होगा। महिला एकल क्वालीफाइंग वर्ग के दूसरे दौर में अंकिता रैना की टक्कर चेक गणराज्य की डेनिसा एलर्टोवा से होगी।
विज्ञापन