{"_id":"5d5e949c8ebc3e6c2e366246","slug":"indian-tennis-player-ankita-raina-loses-tough-three-setter-in-second-round-of-us-open-qualifying","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता अमेरिकी ओपन क्वालीफाइंग से बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता अमेरिकी ओपन क्वालीफाइंग से बाहर
Thu, 22 Aug 2019 06:42 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
अंकिता रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की शीर्ष महिला एकल टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हार के साथ अमेरिकी ओपन की महिला एकल क्वालीफाइंग स्पर्धा से बाहर हो गई। दुनिया की 194वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी को चेक गणराज्य की डेनिसा अलर्तोवा के खिलाफ बुधवार रात हुए मुकाबले में दो घंटे और 17 मिनट में 7-6(5), 4-6, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अंकिता ने पहले सेट टाईब्रेक में जीता, लेकिन इसके बाद वह लय बरकरार रखने में सफल रहीं, जिससे अलर्तोवा ने दूसरे सेट में उनकी सर्विस तोड़कर मुकाबले को तीसरे और निर्णायक सेट में खींचा। तीसरे सेट में अंकिता ने एक बार फिर अपनी सर्विस गंवाई और उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी। क्वालीफायर में भारतीयों में अब सिर्फ सुमित नागल बचे हैं। उन्हें क्वालीफायर के दूसरे दौर में कनाडा के पीटर पोलंस्की से भिड़ना है।
विज्ञापन