फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Indian players performance in US Open history, Bhupathi was first to lift the trophy

US OPEN में कैसा रहा है भारतीय टेनिस स्टार्स का प्रदर्शन, भूपति ने जीता था पहला खिताब

Mon, 26 Aug 2019 10:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 26 Aug 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Indian players performance in US Open history, Bhupathi was first to lift the trophy
महेश भूपति - फोटो : सोशल मीडिया

मेहनत, जीवटता, लगन और ताकत के साथ-साथ चुस्ती-फुर्ती का खेल समझे जाने वाला टेनिस दुनिया के साथ-साथ भारत में भी खासा लोकप्रिय है। लॉन टेनिस की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में 4 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों का नाम आता है। जिनके नाम हैं: विंबलडन, यूएस ओपन, फ्रेंच ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन। 

विज्ञापन


ग्रैंड स्लैम में सबसे पहले विंबलडन 1877 में शुरू हुआ, उसके बाद 1881 में यूएस ओपन, 1891 में फ्रेंच ओपन और 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू हुआ था। मतलब आज से शुरू होने वाले यूएस ओपन का इतिहास 139 साल पुराना है। अगस्त-सितम्बर में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत आज से न्यूयॉर्क में होगी। 

विज्ञापन

यूएस ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

Indian players performance in US Open history, Bhupathi was first to lift the trophy
सानिया मिर्ज़ा - फोटो : self

139 साल के इतिहास में अब तक तीन भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 10 खिताब जीते। भारत की ओर से पहली बार महेश भूपति इस टूर्नामेंट के विजेता हुए थे। उन्होंने साल 1999 में मिश्रित युगल में जापानी खिलाड़ी सुगियामा के साथ खिताब पर कब्जा जमाय था।  इसके बाद लिएंडर पेस का नंबर आता है। 2006 में मेन्स डबल्स स्पर्धा में चेक गणराज्य के मार्टिन डैम के साथ खेलते हुए पेस चैम्पियन बने थे।

भारत के लिए अगला खिताब आठ साल बाद आया। तीसरी चैम्पियन सानिया मिर्जा थीं। यह पहला मौका था, जब दुनिया ने किसी भारतीय टेनिस खिलाड़ी का नाम पहचाना। सानिया ने 2014 में मिश्रित युगल में ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस के साथ फाइनल जीता था। 2015 में पेस और सानिया खिताब जीते थे। सानिया ने अपनी जोड़ीदार स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर महिला युगल खिताब जीतकर उस सत्र में लगातार दूसरा और करियर का पांचवा ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया था।

इस बार यूएस ओपन में कितने भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं?

Indian players performance in US Open history, Bhupathi was first to lift the trophy
सुमित नागल - फोटो : social media

इस बार भारत की ओर से प्रजनेश गुणेश्वरन को मुख्य दौर में सीधे जगह मिली। सुमित नागल ने क्वालिफाइंग मैच जीतकर अपना स्थान मुख्य दौर में पक्का किया। सुमित का पहला ही मुकाबला वर्ल्ड नंबर 3 स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से होगा। सुमित वर्ल्ड रैंकिंग में 190वें स्थान पर हैं। प्रजनेश गुणेश्वरन का पहला मुकाबला दुनिया के 5वें नंबर के खिलाड़ी रूस के दानील मेदवेदेव से होगा। प्रजनेश 89वें स्थान पर हैं। डबल्स में रोहन बोपन्ना, लिएंडर पेस और दिविज सरन अपनी चुनौती पेश करेंगे। इस तरह मुख्य दौर में भारत के कुल 5 खिलाड़ी खेलेंगे।

विज्ञापन

दिग्गजों के आंकड़ों पर एक नजर

Indian players performance in US Open history, Bhupathi was first to lift the trophy
फेडरर, जोकोविच और नडाल - फोटो : file

फेडरर अमेरिका के जिमी कोनर्स और पीट सैम्प्रास के साथ ओपन एरा में सबसे ज्यादा 5 खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। वे अगर इस बार चैम्पियन बन जाते हैं तो दोनों को पीछे छोड़ देंगे। सक्रिय खिलाड़ियों में फेडरर के बाद सबसे ज्यादा 3 खिताब सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जीते। सर्बिया के जोकोविच 17वें ग्रैंड स्लैम की तलाश में उतरेंगे। स्पेन के राफेल नडाल तीन, सर्बियाई दिग्गज जोकोविच तीन और फेडरर पांच बार चैम्पियन बन चुके हैं। महिला एकल में अमेरिका की सेरेना विलियम्स ओपन एरा में अमेरिका की ही क्रिस एवर्ट के साथ सबसे ज्यादा 6 खिताब जीतने वाली खिलाड़ी हैं। ओपन एरा से पहले अमेरिका-नॉर्वे की मोला मलोरी सबसे ज्यादा 8 बार चैम्पियन बनी थीं। अमेरिका की ही हेलेन विल्स मूडी ने 7 खिताब जीते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed