फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Indian Mixed double pair in quarter finals

सानिया और बोपन्ना की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Fri, 12 Aug 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
Indian Mixed double pair in quarter finals
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना - फोटो : getty
पुरुष और महिला युगल मुकाबलों में पहले ही दौर में मिली हार के बाद भारत के लिए मिक्स्ड डबल्स में अच्छी खबर आई है। सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की सैमेंथा स्टासुर और जॉन पीर्यस की जोड़ी को 73 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से मात दी। 
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में इस भारतीय जोड़ी का मुकाबला ब्रिटेन की एंडी मरे और एच वाटसन की जोड़ी से होगा। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले सेट में 5-4 की बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद बेहद दिलचस्प मुकाबला हुआ और सेट 7-5 पर खत्म हुआ। 
विज्ञापन


मैच के बाद सानिया ने कहा, "वरिष्ठ खिलाड़ी होने की वजह से आप पर दबाव तो होता है लेकिन पदक जीतने का कोई अतिरिक्त दबाव उनपर नहीं है। मैं जब भी कोर्ट पर खेलने उतरती हूं तो अपनी जिम्मेदारी समझती हूं, चाहे वह ग्रैंड स्लैम हो या ओलंपिक। यदि आपको खिताब जीतना है तो सभी पर जीत दर्ज करनी होगी। और आप अच्छे परिणाम की आशा कर सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "लोग ओलंपिक को हर दिन सुबह शाम फॉलो करते हैं, इसलिए एक खिलाड़ी के रुप में हमें हर कदम पर दबाव का सामना करना होता है। हम मैदान के बाहर हो रही गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे सकते। आशा करनी चाहिए कि हम नहीं तो कोई और खिलाड़ी देश के लिए मेडल जरूर जीतेगा।"


सानिया तीसरी बार ओलंपिक में भाग ले रही हैं, लेकिन वह अब तक ओलंपिक पदक नहीं जीत सकी हैं। सानिया कहती हैं कि उनके पास केवल ओलंपिक पदक की कमी है इसके अलावा वह अधिकांश खिताब जीत चुकी हैं, ओलंपिक पदक जीतना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव होगा। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed