फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Indian government didn't interfere on Davis cup matter says sports minister kiren rijiju

पाक में डेविस कप टाई में भारत की भागीदारी पर सरकार कुछ नहीं कहेगी: रिजिजू

Mon, 12 Aug 2019 03:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 12 Aug 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Indian government didn't interfere on Davis cup matter says sports minister kiren rijiju
Kiren Rijiju - फोटो : social media

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि भारत को अगले महीने पाकिस्तान में होने वाले डेविस कप में भाग लेना चाहिए या नहीं, इसपर सरकार कुछ नहीं कहेगी क्योंकि यह इवेंट द्विपक्षीय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है।

विज्ञापन


14 और 15 सितंबर को इस्लामाबाद में होने वाले एशिया-ओशिनिया जोन ग्रुप 1 डेविस कप टाई में भारत की भागीदारी पाकिस्तान के साथ उच्च राजनीतिक तनाव के कारण अनिश्चित है।
विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के खत्म करने और जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजिजू ने मंत्रालय के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "अगर यह द्विपक्षीय खेल प्रतियोगिता होती, तो क्या भारत पाकिस्तान के साथ खेलेता, यह एक राजनीतिक फैसला हो जाता। लेकिन डेविस कप द्विपक्षीय नहीं है और विश्व खेल निकाय द्वारा आयोजित किया जाता है।" 

उन्होंने कहा, "चूंकि भारत ओलंपिक चार्टर का हिस्सा है। इसलिए भारत के भाग लेने के फैसले पर भारत सरकार या राष्ट्रीय महासंघ कुछ नहीं कह सकती।"
 

तटस्थ स्थान पर हो डेविस कप

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) टाई के लिए एक तटस्थ स्थल की मांग करेगा, हालांकि रविवार को उसके पाकिस्तानी समकक्ष ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह बदलाव के लिए सहमत नहीं होगा क्योंकि इस्लामाबाद में पहले से ही तैयारियां चल रही है। बावजूद इसके एआईटीए आईटीएफ से स्थल परिवर्तन की मांग करते हुए राजनयिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देगा।

बता दें कि किसी भी भारतीय डेविस कप टीम ने 1964 से पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से निष्क्रिय है।

तटस्थ स्थान पर हो चुका है डेविस कप

2017 के बाद से, पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में कोरिया, थाईलैंड, उज्बेकिस्तान और ईरान की मेजबानी में अपने पांच घरेलू संबंधों में से चार खेले हैं। हांगकांग ने 2017 में वॉकओवर देते हुए पाकिस्तान की यात्रा करने से मना कर दिया था।

आखिरी बार तब पाकिस्तान ने तटस्थ स्थान पर खेला था, जब उसने 2016 में कोलंबो में चीन की मेजबानी की थी। 2015 में, पाकिस्तान ने अपने दोनों घरेलू मुकाबलों को तटस्थ स्थानों पर खेला था। उन्होंने कोलंबो में कुवैत की और तुर्की में चीनी ताइपे की मेजबानी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed