{"_id":"5c3f066cbdec2273261abc24","slug":"indian-challenges-over-in-mens-doubles-of-australian-open-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ओपन के पुरूष युगल में भारतीय चुनौती समाप्त","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलिया ओपन के पुरूष युगल में भारतीय चुनौती समाप्त
Wed, 16 Jan 2019 03:54 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 16 Jan 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना और दिविज शरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ओपन पुरूष युगल में भारतीय चुनौती पहले ही दिन समाप्त हो गई जब तीनों जोड़ियों को पहले दौर में पराजय झेलनी पड़ी। भारत के 15वीं वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और दिविज शरण को स्पेन के गैर वरीय पाब्लो कारेनो बस्ता और गुलिरेमो गार्सिया लोपेज की गैर वरीय जोड़ी ने 6-1, 4-6, 7-5 से हराया।
विज्ञापन
टाटा ओपन महाराष्ट्र जीतने के बाद इस भारतीय जोड़ी की यह पहले दौर में लगातार दूसरी हार है। पिछले सप्ताह वे सिडनी इंटरनेशनल में हार गए थे। अपना 24वां ऑस्ट्रेलिया ओपन खेल रहे लिएंडर पेस और मिगुल एंजेल रेयेस वारेला को अमेरिका के आस्टिन क्राइजेक और न्यूजीलैंड के अर्टेम सिटाक ने 7-5, 7-6 से हराया।
विज्ञापन
जीवन नेंदुचेझियान और निकोलस मुनरो की जोड़ी को केविन के और निकोला मेकटिच ने 4-6, 7-6, 7-5 से मात दी। प्रजनेश गुणेश्वरन भी क्वालीफायर से मुख्य ड्रॉ में आने के बाद पहले दौर में हार गए थे। वहीं रामकुमार रामनाथन, अंकिता रैना और करमन कौर थांडी मुख्य ड्रॉ के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके।
विज्ञापन