{"_id":"5f3f621d7deb052a99791aed","slug":"indian-challenge-over-at-prague-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिविज शरण और रॉबिन हासे हारे, प्राग ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
दिविज शरण और रॉबिन हासे हारे, प्राग ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त
Fri, 21 Aug 2020 11:26 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
दिविज शरण
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीपी चैलेंजर प्राग ओपन टेनिस में भारतीय चुनौती शुक्रवार को समाप्त हो गई जब तीनों खिलाड़ी युगल वर्ग में हार गए। शीर्ष वरीयता प्राप्त दिविज शरण और रॉबिन हासे को क्वार्टर फाइनल में जिरि लेहेस्का और थॉमस मैकहैक ने 6-3, 7- 6 से हराया। एन श्रीराम बालाजी और किमेर कोप्पेजांस की जोड़ी को स्टीवन डियेज और ब्लज रोला ने 6-4, 6-3 से मात दी।
विज्ञापन
एकल में दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टान वावरिंका से हारे सुमित नागल युगल में भी हारकर बाहर हो गए। नागल और एल इवांस्का को पियरे एच हरबर्ट और आर्थर रिंडरनेक ने 6-2, 6- 4 से शिकस्त दी। कोरोना वायरस महामारी के बीच मार्च के बाद इन तीनों भारतीय खिलाड़ियों का यह पहला प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है।
विज्ञापन