फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   India vs Pakistan Davis Cup AITA Name 8 Member Squad for Pakistan Tie Leander Paes Returns

एक साल के बाद लिएंडर पेस की वापसी, पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप के लिए टीम का एलान

Fri, 15 Nov 2019 08:08 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 15 Nov 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
India vs Pakistan Davis Cup AITA Name 8 Member Squad for Pakistan Tie Leander Paes Returns
लिएंडर पेस

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले डेविस कप टेनिस मुकाबले के लिए गुरुवार को आठ सदस्यीय टीम का एलान कर दिया गया। टीम में उन खिलाड़ियों को भी जगह दी जो शीर्ष खिलाड़ियों के इनकार के बाद इस्लामाबाद जाने को राजी हो गए थे। अनुभवी स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस की एक साल से भी अधिक समय बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन


 टीम में शीर्ष खिलाड़ियों सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन, शशि कुमार मुकुंद और रोहन बोपन्ना को भी जगह दी गई है, जिन्होंने सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान जाने को लेकर आशंक जताई थी। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) द्वारा यहां घोषित की गई टीम में जीवन नेदुनचेझियान, साकेत माइनेनी और सिद्धार्थ रावत को भी जगह दी गई है। 
विज्ञापन


एआईटीए आम तौर पर पांच सदस्यीय टीम चुनता है और एक या दो रिजर्व खिलाड़ियों को शामिल करता है। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) 29 और 30 नवंबर को होने वाला मुकाबला इस्लामाबाद से बाहर स्थानांतरित करने के मामले में अब भी पाकिस्तान टेनिस महासंघ की अपील पर विचार कर रहा है, लेकिन एआईटीए ने टीम चुनने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन की गैरमौजूदगी में एकल वर्ग में भारतीय चुनौती की अगुआई फार्म में चल रहे नागल (127वीं रैंकिंग) और रामकुमार (267वीं रैंकिंग) करेंगे। मुकुंद (250) और माइनेनी (267) बैकअप एकल खिलाड़ी होंगे। 

पेस डेविस कप के सफल खिलाड़ी

India vs Pakistan Davis Cup AITA Name 8 Member Squad for Pakistan Tie Leander Paes Returns
लिएंडर पेस - फोटो : getty
टीम में पहली बार बोपन्ना, पेस और नेदुनचेझियान के रूप में तीन युगल विशेषज्ञ होंगे। बाएं हाथ के खिलाड़ी नेदुनचेझियान को पिछले दो साल में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ जब मुकाबला 14 और 15 सितंबर को होना था तो उसके लिए चुनी गई पांच सदस्यीय टीम में नागल शामिल नहीं थे।

नागल ने उस समय चोट के कारण हटने का फैसला किया था। दिविज शरण और प्रजनेश को उस टीम में जगह मिली थी लेकिन इस्लामाबाद में सुरक्षा चिंताओं के कारण इस मुकाबले में विलंब के बाद ये दोनों अब निजी कारणों से अनुपलब्ध हैं।

शरण 23 नवंबर को अपने शादी के रिसेप्शन के बाद दो हफ्ते का ब्रेक ले रहे हैं जबकि प्रजनेश इस मुकाबले की शुरुआत से एक दिन पहले 28 नवंबर को शादी कर रहे हैं। पाकिस्तान जाने के लिए उपलब्ध रहे पेस ने अप्रैल 2018 में चीन के खिलाफ मुकाबले के दौरान इतिहास रचने वाला युगल मैच जीता था जिसके बाद से एआईटीए ने चयन के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया। पेस उस समय डेविस कप के इतिहास के सबसे सफल युगल खिलाड़ी बन गए थे जब उन्होंने और बोपन्ना ने डि झेंग और माओ शिन गोंग की चीन की जोड़ी को हराया था। 

पेस की यह 43वीं युगल जीत थी और उन्होंने इटली के निकोला पिएत्रांगेली (42 जीत) को पीछे छोड़ा। डीएलटीए में हुई चयन बैठक में नए गैर खिलाड़ी कप्तान रोहित राजपाल, बलराम सिंह, जीशान अली और अंकिता भांबरी ने हिस्सा लिया जबकि नंदन बल कांफ्रेंस काल के जरिए जुड़े।

टीम इस प्रकार है: सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन, शशि कुमार मुकुंद, साइके माइनेनी, रोहन बोपन्ना, लिएंडर पेस, जीवन नेदुनचेझियान और सिद्धार्थ रावत। गैर खिलाड़ी कप्तान: रोहित राजपाल कोच: जीशाल अली फिजियो: आनंद कुमार टीम मैनेजर: सुंदर अय्यर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed