फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   India vs Pakistan Davis Cup: Aisam Qureshi pulls out in protest against shifting of tie to neutral

तटस्थ स्थल पर मुकाबला स्थानांतरित करने के विरोध में भारत के खिलाफ मैच से हटे ऐसाम

Tue, 19 Nov 2019 10:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 19 Nov 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
India vs Pakistan Davis Cup: Aisam Qureshi pulls out in protest against shifting of tie to neutral
भारत बनाम पाकिस्तान टेनिस - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान के शीर्ष युगल खिलाड़ी ऐसाम उल हक कुरैशी ने भारत के खिलाफ आगामी डेविस कप मुकाबले को इस्लामाबाद से तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित करने के अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के फैसले के विरोध में इस मैच में खेलने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ियों में से एक ऐसाम ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर मुकाबले का आयोजन इस्लामाबाद में नहीं होता है तो वह इसमें नहीं खेलेंगे। उनकी इस पोस्ट से संकेत मिलते हैं कि आईटीएफ तटस्थ स्थान पर मुकाबले को स्थानांतरित करने के खिलाफ पाकिस्तान टेनिस महासंघ की अपील को खारिज कर सकता है। अपनी पोस्ट में पीटीएफ अध्यक्ष सलीम सैफुल्लाह को जानकारी देते हुए ऐसाम ने भारत और आईटीएफ की आलोचना की।
विज्ञापन


ऐसाम ने लिखा, ‘अखिल भारतीय टेनिस संघ और आईटीएफ दोनों का पाकिस्तान के प्रति रवैया बेहद निंदनीय है। पाकिस्तान में भारतीय टेनिस टीम को कोई खतरा नहीं था।’ उन्होंने लिखा, ‘हालांकि अगर आईटीएफ अगर इस गलत फैसले को सही नहीं करता है तो इस अन्यायपूर्ण, अनुचित और भेदभाव से भरे फैसले के विरोध में मैं अपनी आवाज उठाना चाहता हूं और घोषणा करता हूं कि अगर यह मुकाबला पाकिस्तान के बाहर हुआ तो इसमें हिस्सा नहीं लूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसाम ने कहा कि उन्होंने गलत और अनुचित फैसले को स्वीकार करने से इनकार करके अपने देश के सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए खड़े होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘पीटीएफ के अध्यक्ष और पाकिस्तान की जनता से आग्रह है कि वे मेरे रुख को समझें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed