फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   India To Host New Zealand in Davis Cup Playoff Tie

भारत फिर करेगा न्यूजीलैंड की मेजबानी

Fri, 23 Sep 2016 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
India To Host New Zealand in Davis Cup Playoff Tie
न्यूजीलैंड - फोटो : Wikipedia
भारत फिलहाल न्यूजीलैंड की मेजबानी कर रहा है। क्रिकेट सीरीज के बाद भारत एक बार फिर न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। इस बार भारत न्यूजीलैंड की मेजबानी टेनिस में करेगा। भारत ने हाल ही में स्पेन के खिलाफ 5-0 की हार झेली थी।
विज्ञापन


भारत डेविस कप में अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। एशिया/ ओशियनिया ग्रुप-I में भारत 3 से 5 फरवरी के बीच भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड को हराने के बाद ही भारत ने 2015 के वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


भारत के कप्तान आनंद अमृतराज को उम्मीद है कि इस बार टॉप सिंगल्स खिलाड़ी भी खेलेंगे, जो चोट की वजह से स्पेन खिलाफ नहीं खेल पाए। भारत वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में 5 बार की विजेता स्पेन से हार कर बाहर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

India To Host New Zealand in Davis Cup Playoff Tie
लिएंडर पेस - फोटो : getty
अमृतराज को उम्मीद है कि युकी भांभरी और सोनदेव देववर्मन के वापसी से भारतीय टीम को और मजबूती मिलेगी। महाराष्ट्र ने इस इवेंट की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाई हैं और उम्मीद है कि टूर्नामेंट पुणे में आयोजित किया जाए।

भारत पिछले 5 टाई में न्यूजीलैंड से नहीं हारा है। भारत ने 2002, 2003, 2004, 2012 और 2015 में न्यूजीलैंड को मात दी है, जबकि बाकी 3 प्लेऑफ (1975, 1976, 1978) में कीवी टीम को जीत मिली है।

अगर भारत को जीत मिलती है, तो भारत का मुकाबला उज्बेकिस्तान और कोरिया के बीच होने वाले प्लेऑफ के विजेता से होगा। उज्बेकिस्तान जीता तो भारत घर में ही खेलेगा, मगर कोरिया की जीत पर उसे विदेशी जमीन पर खेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed