फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   India to face Pakistan in Davis Cup encounter, may have to play at neutral venue

सितंबर में डेविस कप में आमने-सामने होंगे भारत-पाक

Wed, 06 Feb 2019 10:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 06 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
India to face Pakistan in Davis Cup encounter, may have to play at neutral venue

भारतीय डेविस कप टीम को बुधवार को हुए ड्रॉ के अनुसार पाकिस्तान से उसकी सरजमीं पर भिड़ना होगा। हालांकि किसी भी खेल की टीम को पड़ोसी देश की यात्रा करने की अनुमति नहीं देने की केंद्र सरकार की नीति के कारण मुकाबले को तटस्थ स्थल पर आयोजित किया जा सकता है।

विज्ञापन


मार्च 1964 के बाद से किसी भी भारतीय डेविस कप टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। लाहौर में हुए उस मुकाबले में भारत 4-0 से जीता था। इस साल सितंबर में होने वाले मुकाबले का ड्रॉ लंदन में हुआ। इसकी विजेता टीम विश्व ग्रुप क्वालिफायर में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


अखिल भारतीय टेनिस संघ के महासचिव हिरण्यमय चटर्जी ने कहा कि हमारे पास विकल्प नहीं है। हमें सरकार की नीति का अनुकरण करना होगा। हम इसके बारे में जानने के लिए सरकार से बात करेंगे। सरकार ने किसी भी खेल की टीम को पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम को किसी भी द्विपक्षीय मुकाबले के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी है। पीसीबी ने आईसीसी पंचाट के समक्ष इस संबंध में मुआवजा मामला भी दायर किया लेकिन अंत में बीसीसीआई से हार गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed