{"_id":"5e0389cf8ebc3e880c79d200","slug":"india-s-tennis-legend-leander-paes-announces-his-retirement-2020-will-be-farewell-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज लिएंडर पेस ने किया संन्यास का एलान, साल 2020 में टेनिस को कह देंगे अलविदा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
दिग्गज लिएंडर पेस ने किया संन्यास का एलान, साल 2020 में टेनिस को कह देंगे अलविदा
Wed, 25 Dec 2019 09:39 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 25 Dec 2019 09:39 PM IST
सार
- 18 युगल और मिश्रित ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं
- 54 ट्रॉफियां अपने 30 साल के करिअर में जीती हैं
- 19 साल में इस बार पहली बार एटीपी रैंकिंग में शीर्ष सौ से बाहर हुए। मौजदा समय में 105वें नंबर पर हैं
- 44 रिकॉर्ड डेविस कप युगल मुकाबले जीते 46 वर्षीय इस खिलाड़ी ने
- 1996 अटलांटा ओलंपिक ओलंपिक खेलों के एकल में जीता था कांसा
- 05 स्वर्ण पदक एशियाई खेलों में जीते हैं। दो कांस्य पदक भी। 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था कांसा
विज्ञापन
लिएंडर पेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने संन्यास का एलान कर दिया है। 46 वर्षीय पेस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 2020 उनके करियर का आखिरी साल होगा। इसके बाद वे टेनिस को अलविदा कह देंगे। 1996 ओलंपिक में एकल में पदक जीत चुके पेस ने सोशल मीडिया पर सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए अपने संन्यास की जानकारी दी।
विज्ञापन
#OneLastRoar pic.twitter.com/WwALCVF5LO
— Leander Paes (@Leander) December 25, 2019विज्ञापन
पेस ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं घोषणा करना चाहता हूं कि 2020 पेशेवर टेनिस खिलाड़ी के तौर पर मेरा आखिरी साल होगा।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे 2020 टेनिस कैलेंडर का इंतजार है जिसमे मैं चुनिंदा टूर्नामेंट खेलूंगा, टीम के साथ यात्रा करूंगा और दुनिया भर में अपने दोस्तों और प्रशंसकों के साथ जश्न मनाऊंगा। आप सभी की वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं। मैं इस साल आप सभी को शुक्रिया कहना चाहता हूं।’
विज्ञापन
पेस ने अपने प्रशंसकों से उनसे जुड़ी उनकी पसंदीदा याद भी शेयर करने को कहा जिसका हैशटैग होगा ‘वन लास्ट रोर’। उन्होंने कहा ,‘2020 जज्बाती वर्ष होगा और मुझे आप सभी का इंतजार है। उन्होंने अपने परिवार खासकर बहनों और बेटी को धन्यवाद दिया और उनके समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि टोक्यो ओलंपिक उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। पेस ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने एकल के साथ-साथ युगल स्पर्धा में भी कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।