{"_id":"5beb02fcbdec226d0679d861","slug":"india-host-2019-davis-cup-qualifier-tie-against-italy-on-grass-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविस कप क्वालीफायर्स: कोलकाता में ग्रासकोर्ट पर इटली की मेजबानी करेगा भारत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डेविस कप क्वालीफायर्स: कोलकाता में ग्रासकोर्ट पर इटली की मेजबानी करेगा भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Davis Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत डेविस कप क्वालीफायर्स में एक और दो फरवरी को कोलकाता में साउथ क्लब में ग्रास कोर्ट पर इटली की मेजबानी करेगा। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) से दो प्रमुख छूट मिलने के बाद ही कोलकाता को मैच स्थल चुना गया।
नियमों के अनुसार विश्व ग्रुप और प्लेआफ के मैच ऐसे स्थल पर खेलने होते हैं जहां बेसलाइन के पीछे का खाली हिस्सा 27 फुट हो और स्टेडियम की क्षमता 4000 दर्शकों की हो। केवल डीएलटीए और एमएसएलटी का सेंटर कोर्ट ही इन मानदंडों को पूरा करता है लेकिन इनमें ग्रास कोर्ट नहीं है।
भारत के गैर खिलाड़ी कप्तान महेश भूपति ग्रास कोर्ट पर खेलने के इच्छुक थे क्योंकि इटली के खिलाड़ी हार्ड कोर्ट पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। एआईटीए सचिव हिरणमय चटर्जी ने पीटीआई से कहा, 'हमने आईटीएफ को लिखा और उनसे यह छूट देने का आग्रह किया क्योंकि हम ग्रास कोर्ट पर खेलना चाहते थे। साउथ क्लब कोर्ट में बेसलाइन के बाद का खाली हिस्सा 21 फुट है और उसकी क्षमता 3000 दर्शकों की है। आईटीएफ इस पर सहमत हो गया।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हमने तिथियों में बदलाव का भी आग्रह किया था लेकिन इस पर उन्होंने सहमति नहीं जतायी। हम शुक्रवार और शनिवार के बजाय शनिवार और शुक्रवार को मुकाबला चाहते थे।'
भूपति ने एआईटीए के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हम यही चाहते थे। हमारा मानना है कि ग्रास कोर्ट पर खेलने से इटली को हराने की संभावना बढ़ जाएगी, इसलिए हमें खुशी है कि एआईटीए ने सफल प्रयास किया। अब हमें इस मौके का फायदा उठाना होगा।'