{"_id":"5ac7b6d54f1c1bc4618b5f95","slug":"india-face-shocked-defeat-against-china-in-davis-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Davis Cup 2018: एशिया स्तर पर पांच साल में पहली बार हार की कगार पर भारत ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Davis Cup 2018: एशिया स्तर पर पांच साल में पहली बार हार की कगार पर भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय डेविस कप टीम एशिया स्तर पर पिछले पांच साल में पहली बार हार के कगार पर पहुंच गई है। एशिया-ओसियाना ग्रुप में चीन के खिलाफ भारतीय टीम को दोनों एकल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे दौर के पहले दिन रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल जीत दर्ज करने में असफल रहे।
विज्ञापन
पेट में मामूली चोट के कारण युकी भांबरी के हटने के बाद रामनाथन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन वह चीन के उदीयमान यिबिंग वू से 6-7(4), 4-6 से मुकाबला गंवा बैठे। हाल में जूनियर विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज रहे 18 साल के चीनी खिलाड़ी ने पिछले वर्ष यूएस ओपन में जूनियर एकल और युगल खिताब जीते थे।
विज्ञापन
रामनाथन के हारने के बाद युवा खिलाड़ी नागल के कंधों पर भारत को वापसी कराने का दारोमदार था। लेकिन वह 247वें रैंक के खिलाड़ी जे झांग के हाथों 4-6,1-6 से मुकाबला गंवा बैठे।
विज्ञापन
नहीं दिखी जीत की भूख
‘दोनों ने निराशाजनक खेल का प्रदर्शन किया। उनमें (जीत के लिए) कोई भूख, कोई जद्दोजहद और न ही कोई आक्रमकता दिखी।’ -महेश भूपति, गैर खिलाड़ी कप्तान