फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   india enters Davis Cup world group playoffs

सोमदेव के दम पर डेविस कप प्ले ऑफ ग्रुप में पहुंचा भारत

Mon, 07 Apr 2014 01:38 PM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
india enters Davis Cup world group playoffs
देश के नंबर एक पुरुष सिंगल्स टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने कोरिया के योंग क्यू लिम को रविवार को पहले उलट एकल में 6-4, 5-7, 6-3, 6-1 से हराकर भारत को एशिया ओसनिया जोन ग्रुप एक में 3-1 की अपराजेय बढ़त दिलाते हुए डेविस कप के विश्व ग्रुप प्लेऑफ में पहुंचा दिया।
विज्ञापन


बुसान में खेले गए मैच में भारत ने इस तरह कोरिया के खिलाफ उसी की जमीन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।

शुक्रवार को पहले दिन सोमदेव की जीत और सनम सिंह की हार के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।

शनिवार को रोहन बोपन्ना और साकेत मिनेनी ने युगल मैच जीतकर भारत को 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई थी।

भारत का अब कोरिया के खिलाफ रिकॉर्ड सुधरकर चार जीत और छह हार का हो गया है। आखिरी बार दोनों टीमें 2013 में दिल्ली में खेली थी तब भारत अपने शीर्ष खिलाड़ियों के बहिष्कार के कारण मुकाबला 1-4 से हार गया था।
विज्ञापन


भारत ने इस जोन के पिछले राउंड में चीनी ताइपे को 5-0 से हराया था जबकि कोरिया को टॉप सीड देशों में से एक होने के कारण पहले राउंड में बाई मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed