{"_id":"5e4698838ebc3ee5d338b7ad","slug":"india-enter-badminton-asia-team-championships-semis-after-defeating-thailand-3-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन टीम चैंपियनशिप: थाइलैंड को हरा भारतीय बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एशियन टीम चैंपियनशिप: थाइलैंड को हरा भारतीय बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में
Sat, 15 Feb 2020 08:33 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 15 Feb 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
badminton
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
युवा लक्ष्य सेन के दम पर भारतीय पुरुष टीम ने थाईलैंड को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लिया। अब भारत का सामना गत चैंपियन इंडोनेशिया से होगा।
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत और बी साई प्रणीत को पहले दो एकल मुकाबलों में हार मिली लेकिन भारत ने अगले तीन मुकाबलों में वापसी करते हुए जीत हासिल की। टीम ने पिछला पदक हैदराबाद में 2016 चरण में कांस्य पदक के रूप में जीता था। प्रणीत को कंटाफोन वांगचारोएन से 14-21, 21-14,12-21 से और श्रीकांत को कुनलावुत वितिदसार्न से 20-22,14-21 से हार मिली।
विज्ञापन
एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने किटिनुपोंग केद्रेन और तानुपात विरियांगकुरा को 21-18, 22-20 से, लक्ष्य सेन ने सुपान्यु अविहिंगसानोन को 21-19, 21-18 से और चिराग शेट्टी और श्रीकांत की जोड़ी ने मानीपोंग जोंगिट और निपिटफोन फुआंगफुआपेट को 21-15,16-21, 21-15 से हराकर भारत को जीत दिला दी।
विज्ञापन