फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   India back in Asia Oceania zone after Ankita Raina loss

भारत के लिए बुरी खबर: अंकिता की हार के साथ टीम फिर से एशिया ओसनिया ग्रुप में

Sun, 18 Apr 2021 01:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 18 Apr 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
India back in Asia Oceania zone after Ankita Raina loss
अंकिता रैना - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता रैना शनिवार को चुनौती देने के बावजूद दुनिया की 47वें नंबर की टेनिस खिलाड़ी अनास्तासिया सेवास्तोवा से ‘करो या मरो’ के प्लेऑफ मैच में हार गई जिससे भारतीय टीम फिर से बिली जीन किंग कप के एशिया/ओसनिया ग्रुप में लौट गई।

विज्ञापन


एक दिन पहले 2017 फ्रेंच ओपन चैंपियन जेलेना ओस्तापेंको के खिलाफ चुनौती पेश करने के बाद भारत की नंबर एक खिलाड़ी अंकिता ने अपने से काफी बेहतरीन सेवास्तोवा को चुनौती दी लेकिन लातवियाई खिलाड़ी ने अपनी टीम को 3-0 से अजेय बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में 174वें नंबर पर काबिज अंकिता पहले उलट एकल मैच में सेवास्तोवा से 0-6 6-7 (5) से हार गई जिन्होंने अपनी टीम के अमेरिका के खिलाफ पिछले मुकाबले में महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हराया था। भारत ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता शुरुआती सेट आसानी से गंवा बैठी और एक भी अंक नहीं जुटा सकीं। दूसरे सेट में 5-2 के स्कोर पर उन्हें दो सेट प्वाइंट मिले लेकिन वह इन्हें तब्दील नहीं कर सकी। इन मौकों को गंवाने के बाद सेवास्तोवा ने लगातार चार गेम जीतकर भारत की उम्मीदों को खत्म कर दिया।


अंकिता ने एक मैच प्वाइंट बचाया और इसे टाई ब्रेकर तक ले गईं लेकिन सेवास्तोवा को अपने अपार अनुभव का फायदा मिला और उन्होंने इस सेट को अपने नाम कर जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed