फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Impact of Covid-19, AITA suspends national camp of elite players

कोविड-19 का असर, एआईटीए ने एलीट खिलाड़ियों का राष्ट्रीय शिविर स्थगित किया

Thu, 19 Nov 2020 08:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 19 Nov 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Impact of Covid-19, AITA suspends national camp of elite players
टेनिस स्कैंडल - फोटो : ट्विटर

कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों की वजह से खेलों पर दोबारा असर पड़ने लगा है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने राजधानी में हाल में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए 30 नवंबर से देश के शीर्ष खिलाड़ियों के लगने वाले राष्ट्रीय शिविर को स्थगित कर दिया।

विज्ञापन


एआईटीए ने शीर्ष 20 एलीट पुरूष और महिला खिलाड़ियों के लिए शिविर की योजना बनाई थी जो जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के साथ खत्म होना था। 21 दिन का शिविर 30 नवंबर से पुरूष खिलाड़ियों के लिए शुरू होता और फिर इसके बाद महिलाओं का शिविर आरंभ होता।
विज्ञापन


एआईटीए के महासचिव अनिल धूपर, दिल्ली लॉन टेनिस संघ के अध्यक्ष रोहित राजपाल और एआईटीए के पूर्व अध्यक्ष अनिल खन्ना ने स्थिति का जायजा लेने के लिए एक बैठक की और इसमें शिविर को स्थगित करने का फैसला किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के डेविस कप कोच जीशान अली ने हालांकि शिविर शुरू करने की तैयारियों के लिए डीएलटीए में पांच दिन भी बिता लिए थे, वे जरूरी इंतजामों की देख रेख कर रहे थे। लेकिन दिल्ली में मामले बढ़ने के बाद वे बंगलूरू रवाना हो गए।


गौरतलब है कि दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 संक्रमितों की संख्या पांच लाख को पार कर गई जिसमें से हजारों मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए। साथ ही बुधवार को इससे 134 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed